
एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं तो हर जगह उनकी खूबसूरती के चर्चे होने लगें। लेकिन एक्टिंग के क्षेत्र में जब वो उतरी तो उतनी ही आलोचना भी हुई। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' था जिसमें उनके अपोजिट बॉबी देओल थे। ये मूवी फ्लॉप हुई थी। उनकी एक्टिंग ने लोगों को काफी निराश किया था। लोग कहने लगे थे कि विश्व सुंदरी होना एक बात है और एक्टिंग करना दूसरी। इसके बाद उनकी कई फिल्में आईं लेकिन उन्हें नायिका का पहचान नहीं मिला।
इस मूवी ने ऐश्वर्या राय के करियर और निजी लाइफ में लाया बदलाव
इसके बाद 1999 में आई 'हम दिल दे चुके सनम', जिसमें ऐश्वर्या राय के ऑपोजिट सलमान खान (Salman khan) थे। मूवी ब्लॉकबस्टर रही। इस मूवी ने ऐश्वर्या को वो पहचान दिलाई जिसके लिए वो लंबे वक्त से तरस रही थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के दौरान उन्हें पहला प्यार भी मिल गया। वो प्यार थे सलमान खान। मूवी में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जितनी तगड़ी थी उतनी ही रियल लाइफ में भी देखने को मिलने लगी। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि अगर करीना कपूर नहीं होती तो शायद सलमान और ऐश्वर्या का प्यार इस मूवी से नहीं शुरू होता है।
करीना कपूर ने मूवी के लिए कहा था ना
दरअसल, इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद ऐश्वर्या राय नहीं थीं। वो इस मूवी में सलमान खान के ऑपोजिट करीना कपूर (Kareena kapoor) को लेना चाहते थे। इसके लिए वो उनसे बात भी की थी। लेकिन करीना कपूर इस मूवी को लेकर राजी नहीं हुई। उन्होंने सलमान के साथ उम्र के अंतर और विदेश में पढ़ाई करने का हवाला देते हुए मूवी करने से मना कर दिया। जिसके बाद इस मूवी में ऐश की एंट्री हुई। अगर करीना कपूर इस मूवी के लिए हां बोल दी होती तो शायद सलमान और ऐश्वर्या का प्यार यहां से शुरू नहीं होता। ना ही उनकी झोली में ब्लॉकबस्टर मूवी आई होती।
देवदास की पारो के लिए करीना को किया गया था सलेक्ट
इसके अलावा देवदास फिल्म में पारो के किरदार के लिए भी ऐश्वर्या राय संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं।वो इस किरदार के लिए करीना को साइन करना चाहते थे। बेबो ने इसके लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया और सलेक्ट भी हो गई थी। लेकिन पता नहीं क्यों संजय लीला भंसाली ने बिना बताए ही करीना को रिप्लेस कर फिल्म में ऐश्वर्या को पारो के किरदार में कास्ट कर लिया। यह मूवी भी सुपरहिट हुई और ऐश्वर्या राय के किरदार में पारो यादगार बन गया।
इन फिल्मों की दूसरी पसंद थी ऐश्वर्या
पोन्नियिन सेल्वन 1 भी ऐश्वर्या राय की ब्लॉकबस्टर मूवी रही। लेकिन इस मूवी के लिए भी वो पहली पसंद नहीं थी। इसका खुलासा खुद मणिरत्नम ने एक इंटरव्यू में किया था। वो ऐश्वर्या की जगह रेखा को लेना चाहते थे। इसके अलावा उमराव जान और मोहब्बतें के लिए भी वो सेकंड च्वाइंस ही थीं। उमराव जान के लिए जेपी दत्ता प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे। वहीं, मोहब्बतें के लिए यश चोपड़ा काजोल को साइन करना चाहते थे।
और पढ़ें:
SEXY-बोल्ड दीपिका पादुकोण का कातिलाना अंदाज, 250 CR की शाहरुख खान की पठान के सेट लीक हुई फोटो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।