पहले मक्का फिर वैष्णो देवी अब मुंह छुपाकर मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, आखिर क्या है माजरा

Published : Dec 13, 2022, 05:38 PM IST
पहले मक्का फिर वैष्णो देवी अब मुंह छुपाकर मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, आखिर क्या है माजरा

सार

शाहरुख खान (Shah rukh khan) नए साल पर अपनी कमबैक मूवी पठान (Pathan) के जरिए कमाल करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले वो कभी मक्का जाकर उमराह कर रहे हैं, तो कभी वैष्णव देवी में जाकर माथा टेक रहे हैं। 13 दिसंबर को 'किंग' खान मुंबई लौट आए हैं। लेकिन इस दौरान वो खुद को पूरी तरह ढके हुए नजर आएं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah rukh khan) पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में हैं। पहले वो मक्का पहुंचकर उमराह करते दिखाई दिए। इसके बाद वो माता वैष्णो देवी जाकर मंदिर में हाजिरी लगाई। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 13 दिसंबर यानी आज वो माता के दर्शन करके मुंबई लौट आए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर पूरी तरह खुद को ढके हुए नजर आएं। चेहरे को उन्होंने मास्क और कैप से पूरी तरह ढक रखा था। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही वो तुरंत कार में जाकर बैठ गए और घर के लिए निकल गए। उन्हें देखकर ऐसा लगा कि वो मीडिया के सवालों से बचना चाहते हैं।

दरअसल, शाहरुख खान चार सालों के बाद जनवरी 2023 में बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही। ऐसा लगा कि उनका करियर डूब रहा है। 21 दिसंबर 2018 में वो 'जीरो'मूवी में अंतिम बार नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही थी। फ्लॉप फिल्मों से झटका खाए शाहरुख खान अपने इमेज को बदलने की सोची।  रोमांटिक हीरो की छवि से निकलकर वो कुछ अलग करने के लिए लंबे वक्त तक इंतजार किया। 'पठान' मूवी में वो बदले हुए अंदाज में लोगों के सामने आने का दावा करते नजर आ रहे हैं। 

बायकॉट से डर रहे हैं शाहरुख खान

जिस तरह से सोशल मीडिया पर बॉयकॉट का दौर चल रहा है, वैसे 'बादशाह'खान को भी डर है कि कहीं उनकी फिल्म इसकी  भेंट ना चढ़ जाए। अलग-अलग धार्मिक जगहों पर जाकर शाहरुख अपनी मूवी की कामयाबी की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि माता वैष्ण देवी के मंदिर में जाने से कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे। वहीं, कुछ लोगों ने शाहरुख खान की सराहना भी की। 

इस दिन रिलीज होगी मूवी

शाहरुख खान रविवार 11 दिसंबर को देर रात जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की। माथे पर टीका भी लगाया, जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वो अपनी कमबैक फिल्म 'पठान' को हिट कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। इस मूवी में वो   'राष्ट्रवादी' पठान के रूप दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर में वो  लंबे-घुंघराले बाल और जबरदस्त फिटनेस दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे।

और पढ़ें:

डायरेक्टर बोला-चड्डियां दिखनी चाहिए तो प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी फिल्म, सलमान खान ने किया था बचाव

Selfiee Song: आखिर क्यों अक्षय कुमार को देख लोग दे रहे रणवीर सिंह से दूर रहने की सलाह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Honey Singh के 20 सेकंड के वीडियो में गाली, बेहद गंदी सलाह, देखकर जमकर भड़क रहे लोग
Dhurandhar 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री का खुला राज! जानिए कैसा होगा रोल और क्या होगी कहानी?