
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन यानी 14 जून का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सुशांत की डेड बॉडी के पास ब्लैक ड्रेस में एक संदिग्ध शख्स दिख रहा है। यह शख्स ब्लू और व्हाइट कलर की टी-शर्ट में दिख रही मिस्ट्री गर्ल को बैग देता नजर आता है। संदिग्ध शख्स को सुशांत का हाउस मैनेजर दीपेश सावंत बताया जा रहा है। हालांकि उस मिस्ट्री गर्ल को लेकर अब तक स्पष्ट रूप से कोई खुलासा नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि वह या तो रिया चक्रवर्ती थीं या फिर उनके भाई शोविक की गर्लफ्रेंड जमीला कलकत्तावाला।
इसी बीच रिपब्लिक भारत ने गार्ड से बातचीत की तो उसका कहना है कि वह उस लड़की को पहचान नहीं पाया। दरअसल, लड़की ने उस वक्त मास्क पहन रखा था। हालांकि, गार्ड ने इतना जरूरत कहा है कि ये लड़की इस कॉम्प्लेक्स में नहीं रहती थी। जब उससे पूछा गया कि लड़की को बेरिकेड्स के बीच अंदर आने की परमिशन कैसे दी गई तो उसने कहा कि उसे लगा कि वह सुशांत की कोई रिश्तेदार या पहचान वाली होगी।
बता दें कि इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर सुशांत की फैमिली ने संदेह जताया है। साथ ही उनके वकील विकास सिंह का भी कहना है कि कहीं यह लड़की सब सबूत मिटाने के इरादे से तो नहीं आई थी। विकास सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था, अगर कोई आदमी घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। उस लड़की की पहचान बेहद जरूरी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।