कंगना रनोट ने कहा- यदि बॉलीवुड सेलेब्स का हुआ नारकोटिक टेस्ट तो कइयों को खानी पड़ेगी जेल की हवा

Published : Aug 26, 2020, 07:30 PM ISTUpdated : Feb 01, 2022, 10:05 PM IST
कंगना रनोट ने कहा- यदि बॉलीवुड सेलेब्स का हुआ नारकोटिक टेस्ट तो कइयों को खानी पड़ेगी जेल की हवा

सार

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इस मामले में ड्रग का एंगल सामने आ रहा है, जिसे लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। इसी विवाद पर कंगना रनोट ने ट्वीट कर फिर से बॉलीवुड के एक तबके पर निशाना साधा है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा- अगर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड में आ गया तो कई ए लिस्टर जेल में पहुंच जाएंगे। अगर ब्लड टेस्ट हुआ तो कई बड़े खुलासे होंगे। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर रोज इस मामले में कुछ न कुछ नया सुनने और देखने को मिल रहा है। अब इस मामले में ड्रग का एंगल सामने आ रहा है, जिसे लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। इसी विवाद पर कंगना रनोट ने ट्वीट कर फिर से बॉलीवुड के कुछ लोगों पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा है कि अगर बॉलीवुड में नॉरकोटिक्स टेस्ट हो गया तो कई स्टार्स जेल में होंगे।


सुशांत मामले में सक्रिय कंगना
कंगना हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है। वे हर मुद्दे पर अपनी बात रखना नहीं भूलती। उन्होंने सुशांत मामले में शुरू से ही अपनी बात रखी है। जब से सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आया है, एक नया विवाद शुरू हो गया है। कंगना ने ट्वीट कर एक बार फिर इंडस्ट्री के कुछ लोगों को टारगेट किया है।


टेस्ट हुए तो होगा बड़ा खुलासा
कंगना ने ट्वीट कर अपनी बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- अगर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड में आ गया तो कई ए लिस्टर जेल में पहुंच जाएंगे। अगर ब्लड टेस्ट हुआ तो कई बड़े खुलासे होंगे। उम्मीद करती हूं कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड के इस गटर को भी साफ किया जाए। उन्होंने इसमें पीएमओ की भी टैग किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rajpal Yadav: तिहाड़ जेल से छूटने के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए राजपाल यादव, जल्द इन 2 बड़ी फिल्मों में दिखेगा एक्टर
Parineeti Chopra ने बेटे नीर का सजाया ड्रीम रूम, 6 PHOTOS में देखें क्यूट झलक