सुशांत की बहन ने शेयर किया भाई के साथ व्हॉटसअप चैट का स्क्रीनशॉट, लिखा-'तुम हमसे कितना प्यार करते थे'

Published : Aug 06, 2020, 11:04 AM IST
सुशांत की बहन ने शेयर किया भाई के साथ व्हॉटसअप चैट का स्क्रीनशॉट, लिखा-'तुम हमसे कितना प्यार करते थे'

सार

सुशांत सिंह सुसाइड केस में हर दिन कुछ ना कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक्टर के जीजा ने व्हॉटसअप चैट शेयर किया था। इसके बाद सवाल उठने लगा था कि क्या सुशांत का अपने घरवालों के साथ रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था?

मुंबई. सुशांत सिंह सुसाइड केस में हर दिन कुछ ना कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक्टर के जीजा ने व्हॉटसअप चैट शेयर किया था। इसके बाद सवाल उठने लगा था कि क्या सुशांत का अपने घरवालों के साथ रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था? अब उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी भाई के साथ एक व्हॉटसअप चैट शेयर किया है, जो एक्टर के सुसाइड से कुछ दिन पहले का है। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'तुम हमसे कितना प्यार करते थे।'

सुशांत का परिवार उनके साथ रहने वाले लोगों से नहीं था खुश

बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थ पिठानी ने कुछ व्हॉटसअप मेसेज के टेक्स्ट शेयर किए थे, जो सुशांत को उनके जीजा ने भेजे थे। सिद्धार्थ सुशांत के फ्लैटमेट रहे हैं और वो एक्टर के अच्छे दोस्त होने का दावा भी करते हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ये मेसेज तब भेजे गए थे जब सुशांत की फैमिली उनसे बात नहीं कर पा रही थी। यह भी कहा जा रहा है कि सुशांत का परिवार उनके साथ रहने वाले लोगों से ज्यादा खुश नहीं था। सुशांत के परिवार ने उनसे संपर्क करने की कोशिश भी की थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था। इसके बाद सुशांत के बहनोई ओपी सिंह ने सिद्धार्थ पिठानी को मेसेज किए थे जो सुशांत के फ्लैट में ही रहते थे।

 

सुशांत ने बहन को कही थी ये बात 

श्वेता ने सुशांत के साथ हुई बातचीत का जो वॉट्सऐप चैट शेयर किया है, वह उनकी मौत से ठीक 21 दिन पहले यानी 22 मई की है। श्वेता ने अपनी चारों बहनों (प्रियंका, मीतू, नीतू और श्वेता) का कोलाज भाई से शेयर करते हुए सुशांत को बताया था, 'यह हमारे कल के वेदांता क्लास की तस्वीर है, हमने अपरोक्षानुभूति किया।' श्वेता ने आगे लिखा है, 'लव यू भाई, मिस यू।' इस पर सुशांत ने जवाब दिया है, 'लव यू टू गुड़िया, यह काफी अच्छा है।' इसके बाद श्वेता ने सुशांत को अपने घर का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिस पर सुशांत ने लिखा, 'कितनी प्यारी और हैपनिंग फैमिली है। विशाल को मेरा हाय और बच्चों को मेरा प्यार देना।'

तुम हमसे कितना प्यार करते थे- श्वेता सिंह कीर्ति  

श्वेता ने इस चैट को याद करते हुए लिखा है, 'तुम हमसे कितना प्यार करते थे।' सुशांत के परिवार के पास आज इतनी यादें होंगी, जिन्हें एक-एक कर न जाने कब तक सभी समेटते रहेंगे। खैर, फैन्स और परिवार के लिए तसल्ली इस बात की है कि मामले को अब सीबीआई के हाथ में सौंप दिया गया है और सबको उम्मीद है कि सुशांत के साथ न्याय जरूर होगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'वो मुझे जानते नहीं', चेक बाउंस केस के बीच किसके कमेंट पर भड़के राजपाल यादव?
कौन है BOLLYWOOD का वो स्टार किड, जिसने 12 साल में की 15 फिल्में-हिट से ज्यादा रही डिजास्टर