
मुंबई। कोरोना वायरस (Corona virus) मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा है। देशभर में कोरोना के केस रोजाना 1 लाख तक पहुंच गए हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, सब इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने अपने कोविड 19 पॉजिटिव होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वरा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने सोशल मीडिया (Social media) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मेरे अंदर 5 जनवरी से कोरोना वायरस के लक्षण थे, जिसके बाद मैंने अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया, जो कि पॉजिटिव निकला। मैं और मेरी फैमिली 5 जनवरी की शाम से ही आइसोलेशन में हैं और जरूरी प्रिकॉशन ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वो अपनी जांच करवा लें। डबल मास्क पहनें और खुद को सुरक्षित रखें। स्वरा भास्कर का ट्वीट देख फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कोई गेट वेल सून तो कोई ईश्वर से इस कोरोना को खत्म करने की प्रार्थना कर रहा है।
हाल ही में इन सेलेब्स को हुआ कोरोना :
इनसे पहले करीना कपूर, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, सीमा खान और सोहैल खान का छोटा बेटा योहान, रणवीर शौरी का बेटा हारुन, सोनू निगम, नोरा फतेही, शिल्पा शिरोडकर, टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी, डेलनाज ईरानी, साउथ एक्टर महेश बाबू, टीवी एक्टर नकुल मेहता, शिखा सिंह और वरुण सूद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
एक ही दिन में 1 लाख से ज्यादा केस :
बता दें कि पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1,16,390 केस सामने आए हैं। यह बुधवार की तुलना में 52% ज्यादा हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस का आंकड़ा 85,367 तक पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या आज 30,721 रही। देश में अब तक कोरोना के 3,51,09,286 केस सामने आ चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 36,265 मिले हैं। बंगाल में 15,421, दिल्ली में 15,097, तमिलनाडु में 6,983 केस, केरल में 4,649 केस सामने आए हैं। देश में कुल मिले केसों में 66.97% केस इन्हीं 5 राज्यों से मिले हैं।
ये भी पढ़ें :
Bipasha Basu Birthday: 6 साल से नहीं मिली फिल्म, फिर भी पति से इतने गुना अमीर हैं बिपाशा, यूं करती हैं कमाई
इतने करोड़ की मालकिन हैं Pushpa की एक्ट्रेस Rashmika Mandanna, एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।