250 करोड़ क्लब में शामिल हुई The Kashmir Files, जानें दुनियाभर में अब तक कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन

Published : Apr 11, 2022, 12:35 PM IST
250 करोड़ क्लब में शामिल हुई The Kashmir Files, जानें दुनियाभर में अब तक कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन

सार

कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार और पलायन पर बेस्ड मूवी द कश्मीर फाइल्स हिंदी बेल्ट में 250 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन यानी रविवार को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। 

मुंबई। विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर तगड़ी कमाई की। यहां तक कि मूवी ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म हिंदी बेल्ट में 250 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। रविवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 85 लाख रुपए कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 250.73 करोड़ रुपए हो चुका है। 

मुंबई के बाद सबसे ज्यादा कमाई यूपी में : 
द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने सबसे ज्यादा कमाई मुंबई में की। वहां फिल्म ने 68.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई दिल्ली और यूपी में हुई। यहां से फिल्म ने करीब 67 करोड़ रुपए कमाए। इसके बाद ईस्ट पंजाब से 33 करोड़, राजस्थान से 13 करोड़, चंडीगढ़ से 11 करोड़, मैसूर से 11 करोड़, पश्चिम बंगाल से 11 करोड़, निजाम-आंध्र प्रदेश से 9.31 करोड़, बिहार-झारखंड से 4.42 करोड़, तमिलनाडु-केरल से 3.50 करोड़, ओडिशा से 2.80 करोड़ और असम से 2.71 करोड़ का कलेक्शन किया। 

वर्ल्डवाइड 337 करोड़ कमा चुकी द कश्मीर फाइल्स : 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने महीनेभर में 337 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। करीब 12 करोड़ के बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स ने अपनी लागत से 28 गुना ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म में लीड रोल अनुपम खेर ने प्ले किया है। उनके अलावा पल्लवी जोशी, दर्शन सिंह, मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, चिन्मय मंडलेकर और मृणाल कुलकर्णी ने भी अहम रोल निभाए हैं। 


इस वजह से अनुपम खेर को सालों से नहीं जाने दिया गया कश्मीर, छलका दर्द तो मां को लेकर कही ये बात

पीवीआर को सबसे ज्यादा मुनाफा : 
द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) से सबसे ज्यादा मुनाफा 50.97 करोड़ पीवीआर ने कमाया। इसके बाद आइनॉक्स 48.89, सिनेपोलिस 22.05, कार्निवाल 10.72, मिराज 9.24, राजहंस 3.93, सिटी प्राइड 3.83, मैक्सस 1.65 और एसवीएफ 0.96 करोड़ रहा। 

ये भी पढ़ें : 
सिर पर पल्लू और साड़ी में दिखने वाली अंगूरी भाभी रियल लाइफ में हैं हॉट, PHOTOS में देखें बोल्ड लुक

PHOTOS: बिन मेकअप रानी मुखर्जी को पहचानना हुआ मुश्किल, अनिल कपूर के घर के बाहर इस हाल में आईं नजर

आलिया के होने वाले पति इस उम्र में खो चुके हैं वर्जिनिटी, इन 5 विवाद से जुड़ा है रणबीर कपूर का नाता

सिर से पैर तक काले कपड़ों में ढंके दिखे शिल्पा शेट्टी के पति, एक बोला- मुंह छुपाने वाला काम ही क्यों करते हो

जब सर्जरी के बाद इतना बिगड़ गया था आयशा टाकिया का चेहरा, सूज गए थे होंठ, पहचान नहीं पा रहा था कोई भी

अब 9 साल के बच्चे की मां बन चुकी है Complan गर्ल, शादी के बाद सलमान खान संग इस फिल्म में आई नजर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Subhash Ghai को लीजेंड बनानी वाली वो 5 फिल्में, क्लासिक हिट में शामिल
Suniel Shetty ने झटके में ठुकरा दिया 40 करोड़ का ऑफर, वजह जान आप भी कहेंगे- वाह अन्ना!