भारत में औरतों को सुबह पूजा जाता है और रात में होता है गैंगरेप.. बयान पर फंसे Vir Das, मांगनी पड़ी माफी

कॉमेडियन वीर दास अपनी कॉमेडी से ज्यादा अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर वे चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, वे  भारत में महिलाओं की स्थिति को लेकर दिए एक बयान के चलते मुश्किल में फंस गए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2021 4:27 AM IST

मुंबई. एक्टर और कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) अपनी कॉमेडी से ज्यादा अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर वे चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, वे  भारत में महिलाओं की स्थिति को लेकर दिए एक बयान के चलते मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें अपने इस विवादित बयान के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, इतना ही नहीं उन पर देश का अपमान करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। खुद को विवादों में फंसता देख वीर दास ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई में एक पोस्ट शेयर की है। आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर आई कम फ्रॉम टू इंडियाज टाइटल से एक वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो जॉन एफ कैनेडी सेंटर, वॉशिंगटन डीसी में उनकी एक लाइव परफॉर्मेंस का हिस्सा था। 


इसलिए फंसे विवादों में
वीर दास के इस छह मिनट के वीडियो में देश के लोगों के दोहरे चरित्र पर बात की, जिसमें उन्होंने कोविड-19 महामारी, दुष्कर्म की घटनाओं और कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई से लेकर किसान प्रदर्शन जैसे मुद्दों को अपनी कॉमेडी का हिस्सा बनाया। इस वीडियो में वीर दास कह रहे हैं- मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन मे स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। मैं उस भारत से आता हूं जहां आप AQ1 9000 है फिर भी हम अपनी छतों पर लेटकर रात में तारें गिनते हैं। मैं उस भारत से आता हूं जहां हम वेजेटेरियन होने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हीं किसानों को कष्ट देते हैं। और इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।


दर्ज हुआ कॉमेडियन के खिलाफ केस
वीर दास अपने इस वीडियो के कारण बुरी तरह से फंस गए हैं। लोग उन्हें देशद्रोही तक कह रहे हैं। इस वीडियो को बीजेपी कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने शेयर कर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने लिखा कि देश के बारे में ये बयान घिनौना और बकवास है। इस बयान को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के एडवोकेट आशुतोष जे दुबे ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत की, जिसकी एक कॉपी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। 


देनी पड़ी वीर दास को सफाई
अपने खिलाफ एक्शन होता देख और लोगों की नाराजगी के बाद वीर दास ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- मेरा इरादा देश का अपमान करने का नहीं था बल्कि मैं यह याद दिलाने रहा है कि देश अपने तमाम मुद्दों के बाद भी महान है। एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में वीडियो में बात हो रही है और ये किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है। प्लीज स्क्रिप्ट को तोड़-मरोड़कर पेश न करें। लोग भारत को एक उम्मीद के साथ देखते हैं, नफरत के साथ नहीं। लोग भारत के लिए तालियां बजाते हैं इज्जत देते हैं और मुझे अपने देश पर गर्व है। मैं इस गर्व के साथ जीता हूं। मैं अपने देश पर गर्व करता हूं। और मैं इसे दुनियाभर में अपने साथ लेकर घूमता हूं। 

ये भी पढ़ें -
घूंघट की आड़ में अपनी दुल्हनिया को मुस्कराते देख शरमा गए Rajkummar Rao, देखें शादी से जुड़ी हर PHOTOS

Gemini Ganesan Birthday: 4 महिलाओं से रहे Rekha के पिता के संबंध, आखिरी पार्टनर जूलियाना से थे 36 साल बड़े

Aaradhya Bachchan Birthday: जब दादी ने Aishwarya Rai की बेटी के नैन-नक्श को लेकर कही थी इतनी बड़ी बात

Rajkummar Rao की दुल्हनिया ने लाल जोड़े संग पहनी इन खास चीजों से बनी ज्वैलरी, ओढ़नी पर लिखा था ये मैसेज

Meenakshi Sheshadri Birthday: जब सिर पर मंडराया ऐसा खतरा तो रातोंरात देश छोड़कर भाग गई ये हीरोइन

दूसरी पत्नी को तलाक देने के बाद Aamir Khan को आई पहली बीवी की याद, घर के बाहर ऐसी हालत में आए नजर, ये भी दिखे

Share this article
click me!