सुनील शेट्टी ने बचाई थी SEX के धंधे में फंसी 128 लड़कियों की लाज, प्लेन के टिकट कराकर घर भेजा था

सुनील शेट्टी ने एक बातचीत में भी साफ़ बताया कि आखिर क्यों इतने बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन पर मीडिया का ध्यान नहीं जा पाया। उनकी दरियादिली देखिए कि कभी उन्होंने खुद इस बचाव अभियान का क्रेडिट भी नहीं लिया।

Gagan Gurjar | Published : Dec 23, 2022 11:51 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को बॉलीवुड में अन्ना के नाम से जाना जाता है। अन्ना का मतलब भाई होता है और उस वक्त वे असल में अन्ना बन गए थे, जब उन्होंने 128 लड़कियों को ना केवल सेक्स ट्रैफिकिंग से सुरक्षित निकाला था, बल्कि उन्हें नेपाल वापसी में मदद भी की थी। यह 1996 में तब की बात है, जब मुंबई के प्रसिद्ध रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा को पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था। तब लगभग 128 लड़कियों को इस दलदल से छुड़ाया गया था।

प्लेन से भेजा था घर

Latest Videos

बताया जाता है कि ये लड़कियां सेक्स ट्रैफिकिंग के दलदल से तो निकल आईं, लेकिन नेपाल की सरकार ने उनकी देश वापसी पर रोक लगा दी, क्योंकि उनके पास अपना जन्म प्रमाण पत्र या नागरिकता कार्ड नहीं था। ऐसे में सुनील शेट्टी उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने उनके लिए काठमांडू का प्लेन टिकट कराया और नेपाल वापस भेजा।

यह बताया सुनील ने

सुनील शेट्टी ने एक बातचीत के दौरान इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि यह ऐसा घटनाक्रम है, जिस पर पूरी फिल्म बन सकती है। अभिनेता ने इस दौरान महिलाओं की मदद का पूरा क्रेडिट भी खुद नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उन 128 लड़कियों को वापस नेपाल पहुंचाने के लिए लोगों ने कड़ी मेहनत की थी। उनके मुताबिक़, लड़कियों को उनका नाम शायद इसलिए याद रह गया, क्योंकि वे एक्टर हैं।" सुनील शेट्टी ने इस दौरान यह भी कहा कि इस बचाव अभियान से जुड़े लोगों ने पहली प्राथमिकता लड़कियों की सुरक्षा को दी थी। यही वजह है कि इस घटना पर  मीडिया का ध्यान नहीं गया।

क्यों पीछे रह गए शेट्टी?

सुनील शेट्टी ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह वही दौर था, जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अजय देवगन (Ajay Devgn) जैसे एक्शन स्टार्स की भी बॉलीवुड में एंट्री हुई थी। यह बात अलग है कि अक्षय और अजय आज भी लीड हीरो के तौर पर काम कर रहे हैं, जबकि सुनील शेट्टी साइड रोल या विलेन के किरदार निभा रहे हैं। एक बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार और अजय देवगन से पीछे रह जाने की वजह के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि जब वे काम कर रहे थे, तब शायद अपने करियर पर फोकस नहीं कर पाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी पिछली बार वेब सीरीज 'धारावी बैंक' में नजर आए थे, जो हाल ही में एमएक्स प्येअर पर स्ट्रीम हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'रेस 4', 'काला नाग', 'एयरपोर्ट' और 'हेरा फेरी 3' शामिल हैं।

और पढ़ें...

14 साल से रोहित शेट्टी ने नहीं दी एक भी फ्लॉप, जानिए उनकी अब तक की सभी 14 फिल्मों का हाल

Cirkus Movie Review: थिएटर से बाहर आते ही दर्शक बोले- 'पैसे वापस दो', फिल्म देखकर दिए ऐसे रिएक्शन

4 बार ख़ुदकुशी की कोशिश कर चुका 'सुल्तान' का एक्टर, सुशांत की मौत के बाद छोड़ना चाहता था बॉलीवुड

देश की 5 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज का हाल, No.1 पर रहने वाली बॉलीवुड अब इन दो से फ़िसड्डी

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?