
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स (Yash Raj Film) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि यशराज की कुछ फिल्मों के ओटीटी राइट्स को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इसी बीच कंपनी ने अब खुद की अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने का मन बना लिया है। फिलहाल की बात करें तो यशराज के बैनर तले आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) की देखरेख में बन रही फिल्मों में करीब 1200 करोड़ रुपए का दांव लगा है। और अब कंपनी ने अपने बिजनेस को और एक्पेंड करने का मन बनाया है। कंपनी एक बार फिर वेब सीरिज और ओटीटी शोज बनाने की तैयारी कर रही है। अंदर खेमे की मानें तो कंपनी ने करीब 500 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने के लिए मंजूरी भी दे दी है। खबरों की मानें तो कंपनी के ओटीटी का नाम वाईआरएफ एंटरटेनमेंट रखा गया है। अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है।
ओटीटी को दे रखे हैं राइट्स
रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज फिल्म्स ने अपनी पुरानी फिल्मों के ओटीटी राइट्स डिफरेंट कंपनियों को दे रखे हैं। माना जा रहा है कि सौदा पूरा होने के बाद यशराज फिल्म्स की ये सारी मूवीज भी अब उसके ओटीटी फ्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगी। आपको बता दें कि यश चोपड़ा ने 1970 में यशराज फिल्म्स की नींव डाली थी। कंपनी ने बीते साल ही 50 साल पूरे किए थे। 50 साल पूरे होने की खुशी में आदित्य चोपड़ा ने कई अपकमिंग फिल्मों की घोषणा की थी। इसमें शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह जैसे स्टार्स से सजी फिल्में शामिल है।
रिलीज होगा हिट फिल्म का सीक्वल
यशराज फिल्म्स फिल्म के बैनर तले बनने वाली फिल्मों में सबसे पहले बंटी और बबली 2 रिलीज हो रही है। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की यह फिल्म 19 नवंबर सिनेमाघरों में धूम मचाएंगी। इसके अलावा की फिल्में रिलीज के लिए है। इनमें पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा जल्दी ही रिलीज होने का कतार में खड़ी है। इन फिल्मों को लेकर यशराज फिल्म्स की एक बड़ी ओटीटी कंपनी की डील फाइनल होने की भी खबर है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। इनके अलावा शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर 3 की शूटिंग अभी चल रही है। ये फिल्में नए साल में रिलीज हो पाएगी।
ये भी पढ़ें -
न शादी पर खर्च किया, न होटल का बिल भरा.. Nusrat Jahan ने Nikhil Jain संग विवादित शादी पर खोली पोल
Aryan Khan Drug Case : बेटे की खातिर Shahrukh Khan ने दिया बड़ा बलिदान, इस कारण लेना पड़ा ये फैसला
तो क्या और बच्चे पैदा होने का सता रहा Saif Ali Khan को डर, इसलिए 51 साल की उम्र में कर रहे ये काम
Amjad Khan Birthday: इस बुरी चीज का चस्का था Sholay के Gabbar को, लत पूरी करने उठाया था ऐसा कदम
Aishwarya Rai ने जब पति से सरेआम की Kiss करने डिमांड, फिर Abhishek Bachchan को करना पड़ा था 1 काम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।