Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2022 4:32 AM IST / Updated: Jan 31 2022, 12:54 PM IST

Economic Survey 2022: वित्तमंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, मंगलवार तक के लिए लोकसभा स्थगित

सार

नई दिल्ली. संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman) साल 2021-22 के लिए इकोनॉमि‍क सर्वे रिपोर्ट पेश किया। इस सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ कि भारतीय अर्थव्यवस्था ( Indian Economy) ने मौजूदा वित्तीय साल में कैसा प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में इसकी दिशा कैसी रहेगी। इकोनॉमिक सर्वे में वित्‍त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी अनुमान 9 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल जीडीपी अनुमान को 11 फीसदी बताया गया था। 

12:53 PM (IST) Jan 31

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश कर दिया है। इसके बाद लोकसभा कल 1 फरवरी 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

12:44 PM (IST) Jan 31

लोकसभा की कार्रवाई शुरू

बजट सत्र में लोकसभा की कार्रवाई शुरू हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सत्र चल रहा है। सदन की शुरुआत दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई। 

12:21 PM (IST) Jan 31

थोड़ी देर शुरू होगी संसद की कार्रवाई

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद की कार्रवाई शुरू होगी। केन्द्रीय वित्त मंत्री आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश करेंगी। 

12:09 PM (IST) Jan 31

सेट्रल हाल से रवाना हुए राष्ट्रपति

बजट सत्र को संबोधित करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद भवन से रवाना हो गए हैं।  

11:57 AM (IST) Jan 31

भारत की अमूल्य धरोहरों को देश में वापस लाया जाए



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा 'सरकार द्वारा वस्त्र उद्योग के विकास के लिए करीब 4500 करोड़ रुपए के निवेश से 7 मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन और ऐपरल पार्क बनाए जा रहे हैं। इससे देश में integrated textile value chain तैयार होगी। सरकार की यह भी प्राथमिकता रही है कि भारत की अमूल्य धरोहरों को देश में वापस लाया जाए। सौ वर्ष पूर्व भारत से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को वापस लाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया गया है। 

11:53 AM (IST) Jan 31

रेलवे विकास के लिए अहम


राष्ट्रपति ने कहा- देश में 11 नई मेट्रो लाइन्स पर सेवाएँ शुरू की गई हैं, जिनका लाभ 8 राज्यों में लाखों लोगों को हर दिन मिल रहा है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किए गए। सरकार ने ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को 7 Defence PSUs का रूप देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 
 

11:51 AM (IST) Jan 31

पूर्वोत्तर का विकास भारत का विकास


राष्ट्रपति ने कहा- मेरी सरकार पूर्वोत्तर के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार के प्रयासों के कारण ही मेरी नक्सल प्रभावित जिलों में कमी आई है। हमारी सरकार को ये सौभाग्य मिला है कि पूर्वोत्तर राज्य की सभी राजधानियां हमारे रेलवे के नक्शे पर आ रही है।  

11:48 AM (IST) Jan 31

रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पर विशेष ध्यान

देश की सुरक्षा पर विशेष ध्यान है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर सरकार का खास ध्यान है। 2020-21 में 87 फीसदी उत्पादों में मेक इन इंडिया को प्राथमिकता दी गई। 209 ऐसे सामानों की सूची जारी की, जिनको विदेश से नहीं खरीदा जाएगा। 
 

11:47 AM (IST) Jan 31

नेशनल हाईवे की लंबाई तेजी से बढ़ रही


देश में नेशनल हाईवे की लंबाई बढ़कर अब 1 लाख 40 हजार किलोमीटर हो चुकी है। ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरा होने के करीब है। जो देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।

11:43 AM (IST) Jan 31

टोक्यो ओलम्पिक में हम सभी ने भारत की युवा शक्ति की क्षमताओं को देखा


राष्ट्रपति ने कहा, ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्नातक पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं भारतीय भाषाओं में भी संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है। इस वर्ष 10 राज्यों के 19 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू हो रही है। टोक्यो ओलम्पिक के दौरान हम सभी ने भारत की युवा शक्ति की क्षमताओं को देखा है।

11:39 AM (IST) Jan 31

खादी की बिक्री तीन गुना बढ़ी


राष्ट्रपति ने कहा- कोरोना काल के बाद सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए 3 लाख करोड़ के कोलेट्रल फ्री लोन की व्यवस्था की गई थी। इस गारंटी को बाद में 4 लाख करोड़ किया जा चुका है। इससे छोटे उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। खादी की सफलता सबको दिख रही है. खादी की बिक्री देश में तीन गुना बढ़ी है। 

11:38 AM (IST) Jan 31

भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम है। हमारे देश में 5जी पर भी काम तेजी से जारी है, भारत में स्टार्टअप तेजी से बढ़े हैं। इससे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

11:35 AM (IST) Jan 31

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का ध्यान


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महिला सशक्तिकरण की तरफ सरकार का खास ध्यान है। लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के बराबर होगी। सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों का भी नामांकन होता है। हमारी सरकार ने तीन तलाक को खत्म किया गया।  

11:33 AM (IST) Jan 31

तेजी से बढ़ा विदेशी निवेश


सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 630 बिलियन डॉलर है। भारत में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ रहा है। निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है। 

11:26 AM (IST) Jan 31

कैश ट्रांसफर का मिला सीधा लाभ

जनधन-आधार-मोबाइल अर्थात JAM ट्रिनिटी को मेरी सरकार ने जिस तरह नागरिक सशक्तीकरण से जोड़ा है, उसका प्रभाव भी हम लगातार देख रहे हैं। 44 करोड़ से अधिक गरीब देशवासियों के बैंकिंग सिस्टम से जुड़ने के कारण महामारी के दौरान करोड़ों लाभार्थियों को सीधे कैश ट्रान्सफर का लाभ मिला है। 

11:24 AM (IST) Jan 31

देशवासी का अभिनंदन करता हूं


सरकार और नागरिकों के बीच यह परस्पर विश्वास, समन्वय और सहयोग, लोकतन्त्र की ताकत का अभूतपूर्व उदाहरण है। इसके लिए, मैं देश के प्रत्येक हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर का, हर देशवासी का अभिनंदन करता हूं।

11:22 AM (IST) Jan 31

मेरी सरकार सभी गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दे रही है


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बताया, ‘सरकार ने 8000 से अधिक जन-औषधि केंद्रों के माध्यम से कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध कराकर, इलाज पर होने वाले खर्च को कम किया है। सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप योग, आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मेरी सरकार की आस्था, अंत्योदय के मूल मंत्र में है, जिसमें सामाजिक न्याय भी हो, समानता भी हो, सम्मान भी हो और समान अवसर भी हों। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मेरी सरकार सभी गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दे रही है। 

11:20 AM (IST) Jan 31

किसान बधाई के पात्र

सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा- किसानों से भी रिकॉर्ड खरीदी गई है। किसानों की आय के नए जरिए तैयार किए जा रहे हैं। कृषि से जुड़े निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। किसान रेल से किसानों को फायदा  हुआ। कोरोना काल में 1900 से ज्यादा किसान रेल चली। कोविंद बोले यह दिखाता है कि सोच नई हो तो पुराने संसाधन भी काम आ सकते हैं। 

11:16 AM (IST) Jan 31

2 करोड़ से अधिक पक्के घर मिले

सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा- सरकार गरीब की गरिमा बढ़ाने का काम कर रही है. 2 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिले हैं. आवास योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा घर स्वीकृत किए गए। पेय जल की व्यवस्था हुई, जिससे महिलाओं को राहत मिली, स्वामित्व योजना ये घर के कागज (प्रोपर्टी कार्ड) मिले, जिससे विवाद कम हुए। 

11:15 AM (IST) Jan 31

बाबा साहेब के शब्दों को सरकार ध्येय वाक्य मानती है


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- बाबा साहेब ने कहा था कि मेरा आदर्श ऐसा समाज होगा जो स्वाधीनता, भाईचारे पर आधारित होगा। बाबा साहेब के शब्दों को सरकार ध्येय वाक्य मानती है। पद्म पुरस्कारों की जो लिस्ट आई उसमें यह दिखाई पड़ता है। 

11:12 AM (IST) Jan 31

कोरोना का तीसरा साल

अपने अभिभाषण  में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक महामारी का ये तीसरा वर्ष है, इस दौरान हमने भारत के लोगों की लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता को और मजबूत होते देखा है। 

11:09 AM (IST) Jan 31

दुनिया की सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन


राष्ट्रपति कोविंद बोले कि कोरोना ने मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन आज भारत सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले देशों में से उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी डोज और युवाओं को टीका भी दिया जा रहा है। कोविंद बोले कि सरकार भविष्य की तैयारियों में जुटी है। इसलिए 64 हजार करोड़ रुपये से आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। 
 

11:04 AM (IST) Jan 31

संसद सत्र को संबोधित कर रहे हैं राष्ट्रपति

बजट दिवस की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मेरी सरकार, सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास पर काम कर रही है। 

10:47 AM (IST) Jan 31

मेड इन इंडिया वैक्सीन से दुनिया में विश्वास

मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा-  बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। मैं इस सत्र में आपका और सभी सांसदों का स्वागत करता हूं। आज की वैश्विक स्थिति में भारत के लिए बहुत सारे अवसर हैं। यह सत्र देश की आर्थिक प्रगति, टीकाकरण कार्यक्रम, मेड इन इंडिया वैक्सीन के बारे में दुनिया में एक विश्वास पैदा करता है

10:43 AM (IST) Jan 31

राष्ट्रपति संसद के लिए रवाना

बजट सत्र को संबोधित करने के लिए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के लिए रवाना हो गए हैं। वो सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। 

10:40 AM (IST) Jan 31

संसद पहुंचे पीएम मोदी

बजट सत्र में शामिल होने के लिए पीएम मोदी संसद पहुंच गए हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- बार-बार चुनाव के कारण सत्र प्रभावित होते हैं। 

10:31 AM (IST) Jan 31

दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, कोविड के बाद सम्पूर्ण विश्व आज भारत की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रहा है। हम एक बार फिर वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनने की ओर तेजी से अग्रसर हैं। ऐसे में राष्ट्रपति जी का अभिभाषण देशवासियों को नई दिशा देकर उनको सामूहिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। 
 

10:27 AM (IST) Jan 31

विपक्ष तैयार

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- आज राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और मंगलवार को बजट पेश होगा। हर कोई इन पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन पहले से ही-महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध- समय-समय पर उठाए जाएंगे। 


 

10:18 AM (IST) Jan 31

सदन को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद केन्द्रीय वित्त मत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वे 2021-22 की रिपोर्ट पेश करेंगी।  

10:13 AM (IST) Jan 31

शेयर बाजार में उछाल

 

शेयर बाजार में ये नए हफ्ता धमाकेदार रहने के संकेत दिख रहे हैं। सोमवार को बाजार की शुरुआत में ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) 1-1 फीसदी चढ़े हैं। बाजार खुलते ही करीब 750 अंक चढ़कर सेंसेक्स 58,000 के पास आ गया है। 


More Trending News