
बिजनेस डेस्क। अमेजन स्टॉक में बुधवार को एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट स्टॉक 85.14 डॉलर पर रेड मार्क के साथ बंद हुई। इससे पहले मंगलवार को बंद होते समय स्टॉक का भाव 85.82 डॉलर था। बुधवार को हुए इस गिरावट की वजह अमेजन के सीईओ एंडी जेसी की ओर से हजारों कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने की घोषणा को माना जा रहा है।
बता दें कि दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने बुधवार को कहा था कि अनिश्चित अर्थव्यवस्था की वजह से कंपनी में छंटनी की जा रही है और इसमें 18 हजार से अधिक कर्मचारी प्रभावित होंगे। जेसी ने इस फैसले के पीछे अनिश्चित अर्थव्यवस्था और बीते कुछ वर्षों में तेजी से कर्मचारियों को काम पर रखा जाना बताया था।
600 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान
शेयर्स में इस गिरावट की वजह से बेजोस को 670 मिलियन डॉलर यानी 55,40,17,30,500 रुपए का नुकसान हुआ है। इस गिरावट ने अमेजन स्टॉक प्राइस स्लिप के फाउंडर जेफ बेजोस की निवल संपत्ति को भी प्रभावित किया है। बेजोस को एक दिन में 600 मिलियन डॉलरर से अधिक का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, बुधवार तक बेजोस की संपत्ति में 675 मिलियन डॉलर का उछाल आया है। बेजोस वर्तमान सूचकांक में 108 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ दुनिया के छठें सबसे अमीर शख्स हैं। बता दें कि जेफ बेजोस बीते कुछ महीनों में अमीरों की सूची में कई पायदान नीचे खिसक चुके हैं। पिछले साल सितंबर में भारतीय उद्योगपति और देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी ने दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया था।
Business Success Mantra: आप भी चाहते हैं कारोबार में कामयाबी तो गांठ बांध लीजिए रतन टाटा के टिप्स
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News