Ant Group का दुनिया का सबसे बड़ा IPO किया गया सस्पेंड, जानें क्या है वजह

Published : Nov 04, 2020, 08:19 AM ISTUpdated : Nov 04, 2020, 08:20 AM IST
Ant Group का दुनिया का सबसे  बड़ा IPO किया गया सस्पेंड, जानें क्या है वजह

सार

दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) लाने जा रहे अलीबाबा (Alibaba) के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) की कंपनी एंट ग्रुप (Ant Group) को तगड़ा झटका लगा है। मगंलवार को हांग कांग (Hong Kong) और शंघाई (Shanghai) के स्टॉक एक्चेंज में कंपनी की लिस्टिंग सस्पेंड (Listing Suspend) कर दी गई।  

बिजनेस डेस्क। दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) लाने जा रहे अलीबाबा (Alibaba) के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) की कंपनी एंट ग्रुप  (Ant Group) को तगड़ा झटका लगा है। मगंलवार को हांग कांग (Hong Kong) और शंघाई (Shanghai) के स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी की लिस्टिंग सस्पेंड (Listing Suspend)कर दी गई। बताया गया कि ऐसा फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी से जुड़े नियमों में बदलाव की वजह से किया गया। इसके बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान अलीबाबा (Alibaba) के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा टूट गए। बता दें कि एंट ग्रुप में अलीबाबा की 33 फीसदी हिस्सेदारी है। माना जा रहा था कि यह आईपीओ 34.5 अरब डॉलर का है और दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ है। 

क्यों किया गया आईपीओ सस्पेंड
चाइनीज सिक्योरिटीज रेग्युलेटरी कमीशन (CSRC) के मुताबिक, चीन में रेग्युलेटर्स ने एंट ग्रुप के मालिक जैक मा, एग्जीक्यूटिवव चेयरमैन एरिक जिंग और सीईओ सिमॉन हु से पूछताछ की। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज (Shanghai Stock Exchange) ने मंगलवार को कहा कि इस पूछताछ के बाद ही आईपीओ को सस्पेंड किया गया। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक, हाल ही में कंपनी के मालिक और जनरल मैनेजर को रेग्‍युलेटरी अथॉरिटी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया गया कि एंट ग्रुप में कई दूसरे बड़े मामलों के साथ फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी से जुड़े नियमों में बदलाव के कारण लिस्टिंग सस्पेंड कर दी गई है। यह भी कहा गया कि कंपनी लिस्टिंग की शर्तों को पूरा नहीं कर पा रही रही है।

क्या कहा एंट ग्रुप ने
आईपीओ सस्पेंड किए जाने की घोषणा के बाद एंट ग्रुप ने बताया कि हांग कांग शेयर मार्केट (Hong Kong Share Market) में भी कंपनी की लिस्टिंग सस्पेंड कर दी गई है। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इस आईपीओ का अलॉटमेंट हो चुका था। वहीं, लिस्टिंग सस्पेंड होने के साथ ही कंपनी को निवेशकों का पैसा जल्द लौटाने को कहा गया है। माना जा रहा है कि जैक मा को पूछताछ के लिए इसलिए बुलाया गया था, क्योंकि उन्होंने अक्टूबर 2020 के अंत में शंघाई में हुए एक फाइनेंशियल समिट (Shanghai Financial Summit) में चाइनीज बैंकिंग सिस्टम की आलोचना की थी। 

क्या कहा था जैक मा ने समिट में
इस फाइनेंशियल समिट में जैक मा ने कहा था कि बड़े बैंक महाजन की भूमिका में आ गए हैं। वहीं, एंट ग्रुप इनोवेशन के जरिए आम लोगों और उन कंपनियों को कर्ज मुहैया कराने में मदद कर रहा है, जिनके पास गिरवी रखने के लिए कुछ नहीं है। इस तरह जैक मा ने चीन के बैकिंग सिस्टम पर सवाल उठाया था। जैक मा के सवाल को भी कंपनी की लिस्टिंग सस्पेंड होने की वजह माना जा रहा है। एंट ग्रुप की मार्केट वैल्यू करीब 315 अरब डॉलर है। इसका वैल्यूएशन इजिप्ट (303 अरब डॉलर) और फिनलैंड (269 अरब डॉलर) की जीडीपी (GDP) से भी ज्यादा है। यही नहीं, ग्रुप की मार्केट वैल्यूएशन जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी (JPMorgan Chase & Co) और बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) से भी ज्यादा है।
 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?