
Ather Energy Share Price Target: शेयर बाजार में सोमवार को जहां एक तरफ बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy Ltd) के शेयरों में जोरदार एक्शन दिखा। कंपनी का शेयर आज, 31 अगस्त को इंट्राडे कारोबार में करीब 3.6% उछलकर दिन के हाई ₹1,674.80 पर पहुंच गया। शेयरों में यह तेजी कंपनी के नए अफोर्डेबल फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc के लॉन्च और दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन (JPMorgan) की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद आई है। अगर आप भी ईवी (EV) सेक्टर में दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि कंपनी के बिजनेस में क्या नया हुआ है और शेयर पर ब्रोकरेज का क्या टारगेट है...
JPMorgan ने बढ़ाया टारगेट प्राइस
बाजार में कमजोरी के बावजूद एथर एनर्जी के शेयर में खरीदारी लौटने की दो बड़ी वजहें रहीं। जिनमें पहली रेटिंग बढ़नी रही। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर अपनी ‘Overweight’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को सीधे ₹1,570 से बढ़ाकर ₹1,850 प्रति शेयर कर दिया है।
मास मार्केट में एंट्री
शेयर में तेजी की दूसरी वजह कंपनी की मास मार्केट में एंट्री है। कंपनी अब तक केवल प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस कर रही थी, लेकिन नए स्कूटर के जरिए एथर ने आम बजट वाले बड़े कस्टमर कैटेगरी में कदम रख दिया है।
ईवी खरीदने वाले ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा डर बैटरी खराब होने या उसकी लाइफ को लेकर होता है। इस झिझक को दूर करने के लिए एथर ने Ather Bedrock बैटरी पेश की है, जिस पर 10 लाख किलोमीटर या 10 साल की वॉरंटी दी जा रही है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस कदम से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और ईवी अपनाने की रफ्तार में तेजी आएगी।
एथर का यह नया कदम बजाज चेतक (Bajaj Chetak C2501) और टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) जैसी पहले से स्थापित फैमिली स्कूटर्स को सीधी टक्कर देगा। कंपनी के सीईओ तरुण मेहता का कहना है कि आज हर 4 में से 1 स्कूटर खरीदार इलेक्ट्रिक की तरफ देख रहा है। लोग अब केवल लुक या टेक नहीं, बल्कि कंफर्ट, चार्जिंग में आसानी, सेफ्टी और रीसेल वैल्यू को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचना और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) न समझें। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (SEBI Registered Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।