Side Business Ideas for Gen Z: सिर्फ 5000 रु में शुरू करें ये 6 धांसू बिजनेस, कॉलेज स्टूडेंट्स भी कर सकते तगड़ी कमाई

Published : May 26, 2026, 05:36 PM IST
Side Business Ideas for Gen Z College Students

सार

Side Business Ideas for Gen Z College Students: क्या आप सिर्फ 5000 रुपये में कमाई शुरू करना चाहते हैं? क्या कॉलेज के साथ साइड बिजनेस करना चाहते हैं? कौन-से बिजनेस आज की जेन जी सबसे ज्यादा कर रही है? घर बैठे कम निवेश में कौन-से काम से हो सकती है तगड़ी कमाई? जानिए

Best Side Business Ideas for Gen Z: आज की नई पीढ़ी खास तौर पर जेन जी सिर्फ पढ़ाई और नौकरी के भरोसे नहीं बैठना चाहती। कॉलेज के लड़के-लड़कियां अब पढ़ाई के साथ-साथ छोटे बिजनेस शुरू करके अपनी जेब खर्च से लेकर अच्छी कमाई तक कर रहे हैं। यहां जानिए जेन जी के लिए साइड बिजनेस आइडिया, जिन्हें सिर्फ 5000 रुपये या उससे भी कम पैसे में शुरू कर सकते हैं क्योंकि अब बिजनेस करने के लिए बड़ी दुकान, भारी मशीन या लाखों रुपये की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आपके पास स्मार्टफोन, इंटरनेट और थोड़ा दिमाग है, तो आप भी आसानी से अपना छोटा काम शुरू कर सकते हैं। सोशल मीडिया ने तो कमाई के कई नए रास्ते खोल दिए हैं। जानिए ऐसे 6 शानदार बिजनेस आइडिया जो जेन जी के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं और कॉलेज स्टूडेंट्स भी इन्हें आसानी से शुरू कर सकते हैं।

Side Business Idea: मोबाइल से वीडियो एडिट करके करें कमाई

आज हर कोई सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहा है। छोटे क्रिएटर से लेकर दुकान चलाने वाले लोग भी छोटी वीडियो बनवा रहे हैं, लेकिन वीडियो एडिट करना हर किसी को नहीं आता। यही वजह है कि वीडियो एडिटिंग का काम तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपको मोबाइल में वीडियो काटना, म्यूजिक लगाना और अच्छे इफेक्ट डालना आता है तो आप आसानी से ये काम शुरू कर सकते हैं। कई लोग एक वीडियो एडिट करने के 500 से 1500 रुपये तक लेते हैं। इसके लिए सिर्फ अच्छा इंटरनेट और मोबाइल चाहिए। शुरुआत में 2000 से 3000 रुपये खर्च करके आप छोटी-मोटी चीजें खरीद सकते हैं और फिर काम शुरू कर सकते हैं।

Side Business Idea: बिना सामान रखे टी-शर्ट बेचकर कमाई

नई पीढ़ी को अलग डिजाइन वाली टी-शर्ट पहनना बहुत पसंद है। ऐसे में आप मजेदार लाइन, मीम या कॉलेज से जुड़े डिजाइन बनाकर टी-शर्ट बेच सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए पहले से ढेर सारी टी-शर्ट खरीदने की जरूरत नहीं होती। जब ऑर्डर आता है तभी टी-शर्ट छपती है। आजकल एनीमे, जिम मोटिवेशन, कॉलेज जोक्स और फनी लाइन वाली टी-शर्ट काफी चल रही हैं। अगर आपको डिजाइनिंग की थोड़ी समझ है तो ये काम आपके लिए शानदार हो सकता है। इंस्टाग्राम पेज बनाकर और दोस्तों के बीच शेयर करके आप आसानी से कस्टमर बना सकते हैं।

Side Business Idea: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कंटेंट बनाकर कमाई

आज छोटे बिजनेस वाले लोग सोशल मीडिया पोस्ट, कैप्शन और ब्लॉग लिखवाने के लिए लोगों को पैसे दे रहे हैं। अगर आपको चैटजीपीटी जैसे टूल इस्तेमाल करना आता है तो आप कंटेंट बनाकर कमाई कर सकते हैं। कई छोटे कैफे, जिम, ऑनलाइन दुकान और इंस्टाग्राम पेज रोजाना पोस्ट डालना चाहते हैं लेकिन उनके पास समय नहीं होता। ऐसे में आप उनके लिए पोस्ट और कैप्शन तैयार कर सकते हैं। इस काम में ज्यादा खर्च नहीं आता। इंटरनेट और कुछ जरूरी टूल्स के साथ आप आसानी से शुरुआत कर सकते हैं।

Side Business Idea: अपने कॉलेज का नाम एड कर बेच सकते हैं सामान

आजकल कॉलेज के नाम वाली हुडी, मग, बोतल और लैपटॉप स्टिकर का काफी ट्रेंड है। स्टूडेंट्स अपने कॉलेज से जुड़ी चीजें खरीदना पसंद करते हैं। आप अपने कॉलेज के अंदर चलने वाले मजेदार डायलॉग या जोक्स को डिजाइन में बदलकर सामान बेच सकते हैं। कॉलेज फेस्ट और सोशल मीडिया इसके लिए सबसे अच्छी जगह है। कई स्टूडेंट्स इसी छोटे काम से हर महीने अच्छी कमाई कर रहे हैं।

Side Business Idea: नोट्स और असाइनमेंट बनाकर कमाई

अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं तो आपकी मेहनत भी कमाई का जरिया बन सकती है। आज कई स्टूडेंट्स अच्छे नोट्स, प्रोजेक्ट और प्रेजेंटेशन के लिए पैसे देने को तैयार रहते हैं। आप हाथ से लिखे नोट्स, पीडीएफ नोट्स, प्रोजेक्ट फाइल और रिज्यूमे बनाकर पैसे कमा सकते हैं। इस काम में लगभग कोई खर्च नहीं आता और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये सबसे आसान साइड बिजनेस माना जाता है।

Side Business Idea: छोटे फूड स्टॉल से भी कर सकते हैं अच्छी कमाई

होस्टल और पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स अक्सर अच्छे खाने के लिए परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आपके हाथ का खाना अच्छा है तो छोटा फूड स्टॉल या घर से खाने का काम शुरू किया जा सकता है। मैगी, मोमोज, सैंडविच, ठंडी कॉफी और शाम के स्नैक्स की काफी मांग रहती है। सिर्फ 4000 से 5000 रुपये में छोटी शुरुआत की जा सकती है। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप से ऑर्डर लेकर ये काम आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

साइड बिजनेस शुरू करने से पहले ये बातें जरूर समझ लें

  • किसी भी काम में पैसा लगाने से पहले उस काम की समझ होना जरूरी है। पहले थोड़ा सीखें, फिर छोटे लेवल से शुरू करें।
  • आज सोशल मीडिया सबसे बड़ा हथियार बन चुका है। इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए बिना दुकान खोले भी कस्टमर मिल सकते हैं।
  • शुरुआत में ज्यादा कमाई के पीछे भागने की बजाय लोगों का भरोसा जीतना जरूरी है। धीरे-धीरे काम और कमाई दोनों बढ़ते हैं।
  • सबसे जरूरी चीज है लगातार मेहनत करना। दो-चार दिन काम करके कोई भी बिजनेस नहीं चलता।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

मस्त बनारसी पान: कैसे एक MBA ग्रेजुएट ने पान को बना दिया करोड़ों का मॉडर्न बिजनेस?
Saving Plans for Gen Z: 30 हजार की सैलरी में भी होगी बचत! जेन जी के लिए 5 स्मार्ट मंथली सेविंग प्लान