Budget 2026: सिर्फ एक ऐलान और महंगे गहनों की टेंशन खत्म! इतना सस्ता हो जाएगा सोना-चांदी

Published : Jan 31, 2026, 04:24 PM IST

Budget 2026 Announcement: अगर आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 फरवरी 2026 का बजट आपके लिए बड़ी खबर ला सकता है। चर्चा है कि सरकार सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटा सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो गहनों की कीमत काफी कम हो जाएगी।

PREV
15

आज सोने-चांदी का भाव क्या है?

आज 31 जनवरी, 2026 को 24 कैरेट सोने का दाम 150,970 रुपए प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी 292,810 रुपए में है। आज चांदी 1 लाख रुपए से ज्यादा सस्ती हुई है। पिछले साल 2025 से अब तक सोना करीब 75% और चांदी 167% तक महंगी हो चुकी है। ऐसे में बजट में सरकार का एक फैसला आम खरीदारों के लिए थोड़ी राहत दे सकता है।

25

बजट के बाद कितनी सस्ती हो सकती है कीमत?

अभी सोने पर 6% इंपोर्ट ड्यूटी और 3% GST लगता है। यानी कुल टैक्स 9% तक होता है। खबर है कि इस पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सोना और चांदी दोनों सस्ते हो सकते हैं। अनुमान है कि 10 ग्राम सोना करीब 3 हजार और 1 किलो चांदी करीब 6 हजार रुपए तक सस्ती हो सकती है।

35

सोने पर सरकार ड्यूटी क्यों घटा सकती है?

ड्यूटी घटाने की सबसे बड़ी वजह सोने की तस्करी रोकना मानी जा रही है। ज्यादा टैक्स होने से ग्रे मार्केट को फायदा मिलता है। बताया जाता है कि टैक्स बचाकर तस्कर एक किलो सोने पर करीब 11.5 लाख रुपए तक कमा लेते हैं। अगर टैक्स कम होता है तो ग्लोबल और डोमेस्टिक कीमतों का फर्क घटेगा, तस्करी पर लगाम लगेगी, ज्वैलरी बनाने की लागत कम होगी और भारतीय ज्वैलरी एक्सपोर्ट को फायदा मिलेगा।

45

चांदी पर ड्यूटी कम होने से क्या फायदा होगा?

चांदी अब सिर्फ गहनों तक में यूज नहीं हो रही है। EV और सोलर पैनल जैसे सेक्टर में इसका खूब इस्तेमाल होता है। अगर चांदी पर ड्यूटी घटती है, तो मैन्युफैक्चरिंग सस्ती होगी और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को भी सपोर्ट मिलेगा।

55

सोना-चांदी बजट के बाद खरीदना फायदेमंद होगा या नहीं?

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बजट से पहले एक साथ बड़ी खरीदारी करना सही फैसला नहीं है। कीमतें पहले ही ऊंचे स्तर पर हैं और बजट के आसपास उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसमें एक बार में बड़ा पैसा लगाने से बचें, थोड़ा-थोड़ा करके निवेश करना ज्यादा समझदारी है। जब कीमतों में गिरावट आए, तभी खरीदारी कहना सही होगा।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories