- Home
- News
- Gold Silver Crash: एक दिन में चांदी ₹1.06 लाख टूटी, सोना ₹20 हजार सस्ता-अचानक क्यों गिरे रेट?
Gold Silver Crash: एक दिन में चांदी ₹1.06 लाख टूटी, सोना ₹20 हजार सस्ता-अचानक क्यों गिरे रेट?
Gold–Silver Crash: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद अचानक मुनाफा वसूली शुरू हुई और चांदी एक ही दिन में ₹1.06 लाख टूट गई, जबकि सोना ₹20 हजार सस्ता हो गया। क्या यह सिर्फ करेक्शन है या कीमती धातुओं में अभी और गिरावट आने वाली है? जानें आज के ताज़ा रेट और वजह।

Gold Silver Price Crash Today: अगर आप सोना या चांदी में निवेश करते हैं, तो शुक्रवार का दिन आपको चौंका सकता है। 30 जनवरी को गोल्ड और सिल्वर मार्केट में ऐसी गिरावट आई, जिसने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दीं। चांदी एक ही दिन में ₹1.06 लाख टूट गई, वहीं सोना करीब ₹20 हजार सस्ता हो गया। सवाल यही है कि इतनी बड़ी गिरावट अचानक क्यों आई?
Silver Price Crash: चांदी एक झटके में इतनी सस्ती कैसे हो गई?
MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार खत्म होने तक चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई। मुनाफा वसूली (Profit Booking) के चलते 1 किलो चांदी का भाव 3.99 लाख से गिरकर 2.93 लाख रुपए पर आ गया। यानी करीब 26.5% की गिरावट। दरअसल, पिछले कुछ समय से चांदी लगातार ऊंचे स्तर पर थी। जैसे ही निवेशकों को मुनाफा मिला, उन्होंने बिकवाली शुरू कर दी और दाम तेजी से नीचे आ गए।
Gold Price Fall: सोना भी क्यों फिसल गया?
चांदी के साथ-साथ सोने में भी कमजोरी देखने को मिली। MCX पर 10 ग्राम सोना ₹20,323 गिरकर 1.49 लाख रुपए पर आ गया। पिछले सेशन में यही सोना 1.69 लाख के आसपास था। इतना ही नहीं, गोल्ड और सिल्वर ETF में भी 23% तक की गिरावट दर्ज की गई।
MCX और सर्राफा बाजार में दाम अलग क्यों होते हैं?
अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि MCX और सर्राफा बाजार के रेट अलग क्यों होते हैं। MCX एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जहां हर सेकंड खरीद-फरोख्त होती है, इसलिए भाव तेजी से बदलते हैं। वहीं सर्राफा बाजार में फिजिकल सोना-चांदी मिलती है, जिसमें ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज और टैक्स का खर्च जुड़ा होता है।
Gold Buying Tips: सोना खरीदते समय क्या ध्यान रखें?
अगर आप गिरावट में सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो दो बात ज़रूर याद रखें- पहला, हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। दूसरा, IBJA जैसी भरोसेमंद वेबसाइट से रोज़ का रेट जरूर चेक करें।
Silver Purity Check: असली चांदी की पहचान कैसे करें?
असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती, उसमें कोई गंध नहीं होती और बर्फ रखने पर वह तेजी से पिघलती है। सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आना भी असली होने का संकेत है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

