Paytm से घर बैठे चेक करें अपना सिबिल स्कोर- 1 मिनट से भी कम लगेगा वक्त, नहीं लगेगा कोई चार्ज

लोन लेने के लिए आपके सिबिल स्कोर को चेक किया जाता है। पहले इसके लिए लोगों को घंटों बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब पेटीएम के जरिये भी आप सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। 

Moin Azad | Published : Jul 28, 2022 10:52 AM IST

बिजनेस डेस्कः मोबाइल वॉलेट पेटीएम ने सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा शुरू की है। यह फैसिलिटी शुरू होने से अब कोई भी घर बैठे ही अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकेगा। पेटीएम के जरिए यूजर्स अपनी क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं। इसके जरिए क्रेडिट कार्ड और लोन अकाउंट की रिपोर्ट भी देखी जा सकती है। इसमें समय बहुत ही कम लगता है और इसके लिए किसी तरह का कोई चार्ज भी देना नहीं पड़ता है। इस तरह से यह यूजर्स के लिए काफी काम की सुविधा है। 

क्या होता है सिबिल स्कोर
बैंक से कर्ज या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए सिबिल स्कोर अच्छा होना जरूरी माना जाता है। सिबिल स्कोर 24 महीने की क्रेडिट हिस्ट्री के हिसाब से बनता है। सिबिल स्कोर से पहले लिए गए कर्ज की जानकारी मिलती है। अगर कोई नियमित तौर पर अपना कर्ज चुकाता रहता है, तो उसका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है। सिबिल स्कोर 300 से 900 अंकों के बीच होता है। अगर यह स्कोर 750 अंक या उससे ज्यादा होता है, तो कर्ज मिलना आासन हो जाता है।

किस बात पर निर्भर करता है सिबिल स्कोर
सिबिल स्कोर कई बातों निर्भर करता है। 30 फीसदी सिबिल कोर इस बात पर निर्भर करता है कि आप सही समय पर अपना कर्ज चुका रहे हैं। 25 फीसदी यह सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड लोन पर निर्भर करता है। 25 फीसदी क्रेडिट एक्पोजर पर और 20 फीसदी लिए गए कर्ज के इस्तेमाल पर यह अच्छा माना जाता है। 

कैसे चेक कर सकते हैं सिबिल स्कोर
पेटीएम के जरिए सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पहले आपको पेटीएम ऐप में लॉगइन करना होगा। इसके बाद ऐप के होम स्क्रीन पर More Icon टैप करने के बाद पैन कार्ड नंबर और जन्मतिथि भरना होगा। अगर आप पेटीएम के नए यूजर हैं तो प्रोफाइल वेरिफिकेशन के लिए पहले एक  OTP भेजी जाएगी। ओटीपी डालते ही आपका सिबिल स्कोर आपके सामने होगा। 

इस प्रॉसेस में लगेगा 1 मिनट
पेटीएम के जरिए सिबिल स्कोर जानने की इस प्रॉसेस में 1 मिनट से ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। पहले इस काम के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे और घंटों समय बर्बाद होता था। पेटीएम पर सिबिल स्कोर देखने के अलावा आप इससे जुड़ी और भी कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या PAN Card के इन 5 कामों को जानते हैं? घर बैठे पैन कार्ड बनवाकर उठाएं इसका लाभ, जानें तरीका

Read more Articles on
Share this article
click me!