
Isha Ambani Baby Name Meaning: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार 19 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके साथ ही मुकेश और नीता अंबानी नाना-नानी बन गए हैं। बता दें कि ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय-स्वाति पीरामल के बेटे आनंद से दिसंबर, 2018 में हुई थी। ईशा-आनंद ने अपनी बेटी का नाम आद्या, जबकि बेटे का कृष्णा रखा है। क्या आप इन नामों के मतलब जानते हैं।
आदिया (आद्या) नाम का अर्थ :
आद्या बहुत ही सुंदर नाम है, जिसके कई अर्थ हैं। इसका एक मतलब शुरुआत है। इसके अलावा आद्या को प्रथम शक्ति अर्थात मां दुर्गा भी कहते हैं। आद्या के पर्यायवाची शब्दों में बिजली, दस महाविद्याओं में से एक, अलग, अद्वितीय और अप्रतिम भी होता है।
कृष्णा नाम का अर्थ :
ईशा और आनंद ने अपने बेटे का नाम कृष्णा रखा है। कृष्णा भगवान विष्णु के एक अवतार कृष्ण का भी नाम है। इसके अलावा कृष्ण का मतलब दिव्य, सर्वाधिक आनंद और श्याम रंग वाला भी होता है। इसके अलावा इस नाम का अर्थ प्यार, शांति, स्नेह और सद्भाव भी होता है।
कौन हैं आनंद पीरामल?
आनंद पीरामल एक बिजनेसमैन हैं। उनका जन्म 25 अक्टूबर, 1984 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया है। इसके साथ ही हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री भी ली है।
दिसंबर, 2020 में दादा बने थे मुकेश अंबानी :
बता दें कि मुकेश अंबानी दिसंबर, 2020 में दादा बने थे। उनकी बहू श्लोका ने बेटे पृथ्वी को जन्म दिया था। पृथ्वी अब 2 साल के होने वाले हैं। मुकेश अंबानी अक्सर पोते पृथ्वी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी। श्लोका मशहूर हीरा व्यापारी रशेल और मोना मेहता की बेटी हैं।
ये भी देखें :
PHOTOS: मुकेश अंबानी ने खरीदी दुबई की सबसे महंगी हवेली, कीमत इतनी कि बन जाएं बाहुबली जैसी 5 फिल्में
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News