क्या आप जानते हैं ईशा अंबानी के बच्चों के नाम का मतलब? 2 दिन पहले मां बनी अंबानी की बेटी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार 19 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके साथ ही मुकेश और नीता अंबानी नाना-नानी बन गए हैं। बता दें कि ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय-स्वाति पीरामल के बेटे आनंद से दिसंबर, 2018 में हुई थी।

Asianet News Hindi | Published : Nov 21, 2022 1:57 PM IST

Isha Ambani Baby Name Meaning: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार 19 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके साथ ही मुकेश और नीता अंबानी नाना-नानी बन गए हैं। बता दें कि ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय-स्वाति पीरामल के बेटे आनंद से दिसंबर, 2018 में हुई थी। ईशा-आनंद ने अपनी बेटी का नाम आद्या, जबकि बेटे का कृष्णा रखा है। क्या आप इन नामों के मतलब जानते हैं। 

आदिया (आद्या) नाम का अर्थ : 
आद्या बहुत ही सुंदर नाम है, जिसके कई अर्थ हैं। इसका एक मतलब शुरुआत है। इसके अलावा आद्या को प्रथम शक्ति अर्थात मां दुर्गा भी कहते हैं। आद्या के पर्यायवाची शब्दों में बिजली, दस महाविद्याओं में से एक, अलग, अद्वितीय और अप्रतिम भी होता है। 

Latest Videos

कृष्णा नाम का अर्थ : 
ईशा और आनंद ने अपने बेटे का नाम कृष्णा रखा है। कृष्णा भगवान विष्णु के एक अवतार कृष्ण का भी नाम है। इसके अलावा कृष्ण का मतलब दिव्य, सर्वाधिक आनंद और श्याम रंग वाला भी होता है। इसके अलावा इस नाम का अर्थ प्यार, शांति, स्नेह और सद्भाव भी होता है।   

कौन हैं आनंद पीरामल?
आनंद पीरामल एक बिजनेसमैन हैं। उनका जन्म 25 अक्टूबर, 1984 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया है। इसके साथ ही हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री भी ली है। 

दिसंबर, 2020 में दादा बने थे मुकेश अंबानी : 
बता दें कि मुकेश अंबानी दिसंबर, 2020 में दादा बने थे। उनकी बहू श्लोका ने बेटे पृथ्वी को जन्म दिया था। पृथ्वी अब 2 साल के होने वाले हैं। मुकेश अंबानी अक्सर पोते पृथ्वी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी। श्लोका मशहूर हीरा व्यापारी रशेल और मोना मेहता की बेटी हैं। 

ये भी देखें : 

PHOTOS: अंदर से ऐसा दिखता है मुकेश अंबानी के दामाद का बंगला, जानें कितनी है 5 फ्लोर वाले 'गुलिटा' की कीमत

PHOTOS: मुकेश अंबानी ने खरीदी दुबई की सबसे महंगी हवेली, कीमत इतनी कि बन जाएं बाहुबली जैसी 5 फिल्में

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

क्यों फिर आमने-सामने डॉक्टर्स और ममता सरकार, क्या है 'हल्लाबोल' का कारण
LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Israel Lebanon War के बीच Iran ने बरसाई सैकड़ों मिसाइलें, नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक