
Elon Musk Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क (Elon Musk) इतिहास रचने से बस चंद कदम दूर हैं। वे दुनिया के पहले खरबपति बनने वाले हैं और ये कमाल उनकी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) करने वाली है, जो दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च (World's Biggest IPO) करने जा रही है। 12 जून को इसकी लॉन्चिंग है, जिससे पहले मस्क की नेटवर्थ में 274 अरब डॉलर का उछाल आया है, जो कि मुकेश अंबानी की कुल दौलत से करीब तीन गुना ज्यादा है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, एलॉन मस्क की कुल दौलत (971 अरब डॉलर) अब लगभग ताइवान की जीडीपी (976.72 अरब अमेरिकी डॉलर) के बराबर पहुंच गई है।
Elon Musk की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अमेरिकी बाजार में अब तक का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पेश कर रही है। आईपीओ के प्राइस बैंड की बात करें, तो ये 135 डॉलर प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ लॉन्च के जरिए स्पेसएक्स कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन 1.77 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर होगी। इसका सीधा असर एलन मस्क की संपत्ति (Elon Musk Networth) पर पड़ा है।
कंपनी के दस्तावेजों और फोर्ब्स के अनुमानों के आधार पर रॉयटर्स ने एक कैलकुलेशन के आधार पर अनुमान जताया है कि कि स्पेसएक्स के शेयरों में कारोबार शुरू होने पर मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो सकती है यानी वे दुनिया के पहले ट्रिलेनियर यानी खरबपति बन जाएंगे।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ जहां $83.1 अरब है, वहीं एलन मस्क इससे 11 गुना यानी $971 अरब की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज हैं, जिनकी नेटवर्थ 304 अरब डॉलर है। यानी मस्क उनसे भी तीन गुना ज्यादा अमीर हैं। वहीं, एलॉन मस्क भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (112 अरब डॉलर) से भी 8 गुना ज्यादा अमीर हैं।
एलॉन मस्क की संपत्ति का ये आंकड़ा अब कई देशों के वार्षिक आर्थिक उत्पादन से भी अधिक है। उनकी संपत्ति भारत के सकल घरेलू उत्पाद (India GDP) के लगभग एक चौथाई के बराबर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमानों के अनुसार भारत की कुल जीडीपी लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर है। ऐसे में मस्क की संपत्ति का मौजूदा स्तर वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में उनकी बढ़ती ताकत को दर्शाता है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।