WhatsApp पर मिलेगा PF के पैसे-पैसे का हिसाब! EPFO ने लॉन्च किया चैनल, बस लिखना होगा एक शब्द

Published : Sep 14, 2026, 01:06 PM IST

EPFO WhatsApp Channel: पीएफ खाते का बैलेंस या क्लेम स्टेटस जानने के लिए अब हर बार अलग-अलग तरीके अपनाने की जरूरत नहीं होगी। EPFO ने WhatsApp चैनल शुरू किया है। जहां 'Hello' लिखकर PF से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल की जा सकेगी।

PREV
15
EPFO ने शुरू किया अपना WhatsApp चैनल

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने सदस्यों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए WhatsApp चैनल शुरू किया है। संगठन ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दी है। इस चैनल के जरिए EPFO के सदस्य कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन से जुड़े नए अपडेट और जरूरी सेवाओं की जानकारी पा सकेंगे। EPFO ने अपने पोस्ट में सदस्यों से आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ने की अपील की है। इसके लिए QR कोड का विकल्प भी दिया गया है, जिसे स्कैन करके चैनल से जुड़ा जा सकता है।

25
EPFO WhatsApp चैनल से कैसे जुड़ें?

EPFO के आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए QR कोड स्कैन कर सकते हैं। इसके अलावा EPFO की ओर से शेयर किए गए आधिकारिक चैनल लिंक (https://whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y)) से भी जुड़ा जा सकता है। चैनल से जुड़ने के बाद वॉट्सऐप पर 'Hello' लिखना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर EPFO के मैसेज पाने का विकल्प चुना जा सकता है। EPFO ये चेक करेगा कि वॉट्सऐप से आया मैसेज उस मोबाइल नंबर से जुड़ा है या नहीं, जो आपके UAN (Universal Account Number) के साथ रजिस्टर्ड है।

35
EPFO WhatsApp चैनल पर Hello लिखने के बाद क्या होगा?

मैसेज भेजने के बाद EPFO की ओर से वेरिफिकेशन किया जाएगा। अगर मोबाइल नंबर UAN से जुड़ा हुआ मिलता है, तो आगे आपको आसान मेनू विकल्प दिखाई देंगे। इन विकल्पों में से अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस चुन सकते हैं। इसके बाद जरूरी जानकारी भरनी होगी या दिए गए आसान सवालों में से सही विकल्प चुनना होगा। EPFO के मुताबिक, इसके बाद सिस्टम आपके सवाल का जवाब देगा। इसके लिए AI चैटबॉट जवाब दे सकता है या EPFO के डेटाबेस से जरूरी जानकारी खोजकर आपको उपलब्ध करा सकता है। खास बात ये है कि मेनू विकल्प स्थानीय भाषा में भी उपलब्ध होंगे, जिससे WhatsApp के जरिए जानकारी लेना ज्यादा आसान हो सकता है।

45
EPFO WhatsApp चैनल पर क्या-क्या जान सकेंगे?
  1. अपने PF खाते में जमा रकम से जुड़ी जानकारी WhatsApp के जरिए पा सकेंगे।
  2. पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी भी देखी जा सकती है। इससे आपको पता चल सकता है कि PF खाते में हाल में कौन-कौन से लेनदेन हुए हैं।
  3. EPFO के तहत किए गए क्लेम का स्टेटस भी WhatsApp के जरिए चेक किया जा सकेगा।
55
EPFO का WhatsApp चैनल कितने काम का है?

PF अकाउंट से जुड़ी जानकारी कई लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरत होती है। खासकर बैलेंस, ट्रांजैक्शन और क्लेम स्टेटस जैसी चीजों के लिए बार-बार अलग माध्यम तलाशना पड़ सकता है। वॉट्सऐप चैनल शुरू होने से EPFO ने इन जानकारियों तक पहुंच का एक और रास्ता दे दिया है। मोबाइल में वॉट्सऐप पहले से इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए ये तरीका आसान पड़ सकता है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories