
LPG Cylinder Crisis Solution: ईरान-इजराइल जंग में हॉर्मुज जलमार्ग से सप्लाई रुकने की वजह से केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर से जुड़ा एक नया नियम लागू हुआ है। अब गैस सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। पहले डिलीवरी के 21 दिन बाद बुकिंग की जा सकती थी। यानी अगर आपका सिलेंडर जल्दी खत्म हो गया, तो तुरंत दूसरा बुक करना अब आसान नहीं रहेगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर 25 दिन से पहले गैस खत्म हो जाए तो क्या करें? जानिए 5 उपाय, जो काम आ सकते हैं...
सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जरूरत से ज्यादा स्टॉक करने की समस्या को रोका जा सके। कुछ जगहों पर लोग एक साथ कई सिलेंडर बुक कर लेते थे, जिससे दूसरे उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पाती थी। इसके अलावा ईरान-इजराइल समेत मिडिल ईस्ट के हालात और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए भी गैस का सही तरीके से वितरण करना जरूरी माना गया। इसलिए अब दो बुकिंग के बीच 25 दिन का गैप रखा गया है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें भी 60 रुपए बढ़ा दी है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी ₹100 से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर भी असर पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें- LPG महंगी हो रही? गैस सिलेंडर 10-15 दिन ज्यादा चलाने के 7 गजब के तरीके
इसे भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाए तो क्या करें? ये 7 ट्रिक्स तुरंत कम कर सकती हैं आपका फ्यूल खर्च
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।