Stock Market Crash: 'ब्लैक मंडे', इन 3 वजह से निवेशकों के 13 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा!

Published : Mar 09, 2026, 12:13 PM IST
Stock Market Crash: 'ब्लैक मंडे', इन 3 वजह से निवेशकों के 13 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा!

सार

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट से सेंसेक्स 2,179 व निफ्टी 678 अंक लुढ़के, जिससे निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबे। खाड़ी में तनाव, महंगे कच्चे तेल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली इस गिरावट के मुख्य कारण रहे। बैंकिंग व आईटी सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर पड़ा।

मुंबईः आज भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया। ट्रेडिंग शुरू होते ही सेंसेक्स 2,179 पॉइंट गिरकर 76,739 पर आ गया। वहीं, निफ्टी भी 678 पॉइंट लुढ़ककर 23,772 पर पहुंच गया। बाजार में आई इस सुनामी की वजह से निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए। जनवरी के अपने सबसे ऊंचे स्तर से निफ्टी अब तक 5.8% नीचे आ चुका है।

बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजह

खाड़ी देशों में जंग का डर: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने दुनिया भर के शेयर बाजारों में डर का माहौल बना दिया है। निवेशकों को डर है कि अगर जंग बढ़ी तो ग्लोबल इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ेगा, इसलिए वे शेयरों से अपना पैसा निकाल रहे हैं।

उबलता कच्चा तेल: जंग की वजह से तेल सप्लाई रुकने के डर से कच्चा तेल एक हफ्ते में ही करीब 25% महंगा हो गया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। भारत जैसे देश जो तेल आयात करते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा झटका है। तेल के दाम बढ़ने से देश में महंगाई बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है।

विदेशी निवेशक बेच रहे हैं शेयर: बाजार में अनिश्चितता के माहौल को देखते हुए विदेशी निवेशक लगातार भारतीय शेयरों को बेच रहे हैं। उनकी इस बिकवाली ने गिरावट को और गहरा कर दिया।

इन सेक्टर्स पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

इस बड़ी गिरावट का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग, आईटी, मेटल और कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर देखने को मिला। कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। आइए देखते हैं कि कौन-से बड़े शेयर सबसे ज्यादा टूटे।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: 6.7% गिरा

इंडिगो: 6.6% टूटा

मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील: 5% से 5.2% तक की गिरावट

लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील: 4% से ज्यादा की गिरावट

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

शेयर बाजार में तबाही के बीच ये 5 शेयर करवाएंगे छप्परफाड़ कमाई!
Sensex 2300 अंक टूटा: ₹1000 से सस्ते इन 6 दिग्गज स्टॉक्स ने सिर्फ 1 घंटे में डुबोया, क्या आपके पास भी हैं?