LPG महंगी हो रही? गैस सिलेंडर 10-15 दिन ज्यादा चलाने के 7 गजब के तरीके

Published : Mar 10, 2026, 12:04 PM IST
Gas Saving Tips

सार

Gas Saving Tips: रसोई गैस (LPG) महंगी होने से घर का बजट बिगड़ सकता है, लेकिन अगर आप खाना बनाते समय कुछ आसान आदतें अपनाएं, तो गैस की खपत कम हो सकती है। इससे सिलेंडर 10-15 दिन तक ज्यादा चल सकता है और आपके पैसे भी बच सकते हैं।

LPG Saving Tips: ईरान-इजराइल जंग के बीच घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में LPG (14.2 Kg) के दाम 913 रुपए तक पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ 10 राज्यों में सप्लाई की किल्लत की खबरें आ रही हैं। ऐसे में अगर आपका सिलेंडर 30 दिन की जगह 45 दिन चल जाए, तो न सिर्फ आपका बजट सुधर जाएगा, बल्कि किल्लत के इस दौर में आपको ज्यादा परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। यहां हम आपको बता रहे हैं वो 7 गजब के तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपने गैस सिलेंडर को 10-15 एक्स्ट्रा चला सकते हैं।

दाल-चावल भिगोकर ही खाना बनाएं

अक्सर हम दाल या चावल सीधे कुकर में डाल देते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप खाना पकाने से 30 मिनट पहले दाल, चावल या चने को पानी में भिगोकर रख दें, तो इन्हें पकने में 20% कम समय लगता है, जिससे गैस की बचत होती है।

बर्नर की आंच का रंग चेक करें

क्या आपके चूल्हे की आंच पीली या संतरी (Yellow or Orange) दिख रही है? अगर हां, तो समझ लीजिए आपका पैसा हवा में उड़ रहा है। नीली आंच का मतलब है कि गैस पूरी तरह जल रही है। पीली आंच का मतलब है कि बर्नर में गंदगी है और गैस बर्बाद हो रही है। आज ही पुराने टूथब्रश से बर्नर के छेद साफ करें।

बिना ढक्कन के खाना बनाना

खुले बर्तन में खाना पकाने से भाप के साथ गर्मी बाहर निकल जाती है और खाना देर से पकता है। हमेशा बर्तन को ढक्कन (Lid) से ढककर पकाएं। इससे बर्तन के अंदर दबाव बनता है और खाना करीब 30% तेजी से पकता है।

गीले बर्तन सीधे चूल्हे पर न रखें

अक्सर हम बर्तन धोकर सीधे जलते हुए बर्नर पर रख देते हैं। चूल्हा पहले उस बर्तन का पानी सुखाता है और फिर उसे गर्म करना शुरू करता है। बर्तन को पहले साफ कपड़े से पोंछ लें, फिर चूल्हे पर चढ़ाएं। यह सुनने में छोटी बात है, लेकिन महीने भर में यह काफी गैस बचाता है।

प्रेशर कुकर बचाएगा गैस

सब्जी को कढ़ाई में पकाने के बजाय प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें। प्रेशर कुकर में खाना खुले बर्तन के मुकाबले 4 गुना जल्दी पकता है। कोशिश करें कि 'वन-पॉट मील' (जैसे खिचड़ी या पुलाव) ज्यादा बनाएं ताकि गैस बार-बार न जलानी पड़े।

फ्रिज से निकाली चीजें तुरंत न पकाएं

दूध, सब्जी या आटा अगर फ्रिज में रखा है, तो उसे पकाने से कम से कम 1 घंटा पहले बाहर निकाल दें। ठंडी चीजों को गर्म करने में चूल्हे को दोगुना जोर लगाना पड़ता है और गैस की खपत बढ़ जाती है।

छोटे बर्नर का ज्यादा इस्तेमाल

बड़ा बर्नर छोटे बर्नर के मुकाबले 15-20% ज्यादा गैस खाता है, इसलिए अगर जरूरत न हो, तो हमेशा छोटे बर्नर का ही इस्तेमाल करें। साथ ही आंच को हमेशा बर्तन के घेरे के अंदर ही रखें; बर्तन से बाहर निकलती आंच सिर्फ आपके किचन की हवा गर्म करती है, खाना नहीं।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Share Market Today: रिकवरी में भी पोर्टफोलियो साफ कर रहे ये 10 स्टॉक्स! कहीं आपके पास तो नहीं?
ChatGPT Earning Idea: घर बैठे ChatGPT से कमाएं लाखों, एक्सपर्ट्स ने बताई सिंपल ट्रिक