Gold Price Today: वेडिंग सीजन से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी भी भागी… जानिए आज का रेट

Published : Mar 30, 2026, 09:41 PM IST

Gold Price Today India: देश में वेडिंग सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में सोना 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.37 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. जानिए आज का तजा रेट

PREV
15
वेडिंग सीजन शुरू होते ही बढ़े सोने-चांदी के दाम

देश में शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में ज्वेलर्स की नई खरीदारी बढ़ी है, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। हफ्ते की शुरुआत में कीमती धातुओं में करीब 3 प्रतिशत तक तेजी दर्ज की गई। हालांकि, पूरे महीने के आंकड़े देखें तो सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट भी देखने को मिली है। बाजार के जानकारों का कहना है कि वेडिंग सीजन की वजह से ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है। इसी कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

25
वेडिंग सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के दाम तेजी के साथ बढ़े। ज्वेलर्स की ओर से नई खरीदारी के चलते 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,700 रुपये बढ़कर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी की कीमत में भी तेज उछाल देखा गया। चांदी 7,000 रुपये बढ़कर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। शुक्रवार को इसका भाव करीब 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, शादी के मौसम से पहले ज्वेलरी की मांग बढ़ने के कारण बाजार में यह तेजी आई है।

35
क्यों बढ़े सोने और चांदी के दाम

कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि कीमतों में गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी शुरू की, जिससे सोने को सपोर्ट मिला। इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में गिरावट से भी कीमती धातुओं के प्रति बाजार का रुझान बेहतर हुआ।

दूसरी ओर, रुपये में कमजोरी भी घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों को सहारा दे रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 के स्तर के पार पहुंच गया और 95.23 के करीब रिकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया। जब रुपया कमजोर होता है तो आयातित धातुओं की कीमतें घरेलू बाजार में बढ़ जाती हैं।

45
मार्च में सोना और चांदी कितना सस्ता हुआ

हालांकि हाल की तेजी के बावजूद मार्च का महीना सोने और चांदी के लिए भारी गिरावट वाला रहा है। 2 मार्च से अब तक सोने की कीमत में करीब 21,300 रुपये यानी लगभग 12 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस महीने चांदी करीब 63,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है, जो करीब 21 प्रतिशत की गिरावट है।

55
अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। स्पॉट गोल्ड करीब 4,531 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी लगभग 70.7 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक बाजार फिलहाल काफी अस्थिर है। ट्रेडर्स अमेरिकी डॉलर, तेल की कीमतों और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं। यही वजह है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories