Gold and Silver Rates Today: फिर बढ़े भाव, सोने में 211 और चांदी 593 रुपए की उछाल

Published : Dec 08, 2022, 06:53 PM IST
Gold and Silver Rates Today: फिर बढ़े भाव, सोने में 211 और चांदी 593 रुपए की उछाल

सार

बता दें कि इससे पहले ट्रेड में इस येलो मेटल ने 54,059 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत को छुआ था। इसके साथ ही गुरुवार को चांदी की कीमत भी 593 रुपए प्रति किलोग्राम उछलकर 66,662 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

बिजनेस न्यूज. Gold climbs Rs 211 and silver jumps Rs 593: MCX के बाद आज सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी के भाव में उछाल दर्ज किया गया। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक विदेशी बाजार में कीमती धातु में आई तेजी के बीच गुरुवार को नेशनल कैपिटल में सोने की कीमत 211 रुपए बढ़कर 54,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बता दें कि इससे पहले ट्रेड में इस येलो मेटल ने 54,059 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत को छुआ था। इसके साथ ही गुरुवार को चांदी की कीमत भी 593 रुपए प्रति किलोग्राम उछलकर 66,662 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एशियन ट्रेडिंग आवर्स में बढ़ी हैवन गोल्ड की कीमत 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'ओवरनाइट रिस्क-एवर्स सेंटिमेंट्स और लोअर बॉन्ड यील्ड ने एशियन ट्रेडिंग आवर्स में हैवन गोल्ड की कीमत को बढ़ाया। और इसी के चलते आज सोने और चांदी के भाव में उछाल आया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में सोना Green में 1,782.3 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत 22.71 डॉलर प्रति औंस थी।'

डॉलर में गिरावट आने से सोने की कीमत को सपोर्ट मिला 
वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर VP कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा, 'डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आने से सोने की कीमत को सपोर्ट मिला क्योंकि निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग में धीमी दर में बढ़ोतरी की उम्मीद थी।'

ये भी रखें ध्यान
बता दें कि सोना-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए औसत रेट हैं जिन्हें कई शहरों से लिया गया है। इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

और पढ़ें...

शादी की तैयारी छोड़ अपने पालतू जानवर को खाना खिलाने में जुटी यह दुल्हन, वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

अडानी और बेजोस नहीं, इस शख्स ने कुछ पलों के लिए छीना एलन मस्क से सबसे अमीर होने का ताज

Best Smartphones in 2022: जहां iQOO 10 Pro लेकर आया फास्ट चार्जिंग, वहीं Nothing ने दी बिल्ट इन LED लाइट्स

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?