दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को मिला 12% वेतन बढोतरी का तोहफा, 5 साल का एरियर भी मिलेगा

Published : Oct 16, 2022, 03:06 PM IST
दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को मिला 12% वेतन बढोतरी का तोहफा, 5 साल का एरियर भी मिलेगा

सार

दिवाली से पहले पब्लिक सेक्टर की 4 जनरल बीमा कंपनियों (General Insurance Companies) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने चार सरकारी बीमा कंपनियों के कर्मचारियों की सैलरी में करीब 12% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

Insurance Companies Employee Salary increase: दिवाली से पहले पब्लिक सेक्टर की 4 जनरल बीमा कंपनियों (General Insurance Companies) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने चार सरकारी बीमा कंपनियों के कर्मचारियों की सैलरी में करीब 12% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इन बीमा कंपनियों के कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी अगस्त, 2017 से मिलेगी। यानी सरकार इन कर्मचारियों को पांच साल के एरियर (Arrears) का भी भुगतान करेगी। 

रिटायर हो चुके कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ : 
इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने अधिसूचना जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से इन कंपनियों पर 8,000 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। 14 अक्टूबर, 2022 को जारी गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है- इस योजना को सामान्य बीमा (अधिकारियों के वेतनमान और अन्य सेवा शर्तों का युक्तिकरण) संशोधन योजना, 2022 कहा जा सकता है। यह संशोधित वेतन एक अगस्त, 2017 से प्रभावी है। यह उन लोगों के लिए भी लागू है, जो इन कंपनियों की सेवा में उस समय थे।

5 साल के एरियर का भी होगा भुगतान : 
सरकार ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को पांच साल के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। इस वक्त सरकार की चार कंपनियां जनरल इंश्यारेंस सेक्टर में काम कर रही हैं। इनमें न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल हैं। बता दें कि सरकारी बैंक और बीमा कंपनियों के कर्मचारियों की वेज में रिवीजन हर पांच साल में होता है। फिलहाल जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के कर्मचारियों के वेज में जो बदलाव हुआ है वो पांच साल की देरी से ही हुआ है। 

सितंबर, 2022 में ही बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए : 
केंद्र सरकार ने सितंबर, 2022 में ही केंद्री कर्मचारियों के डीए में बढोतरी की है। सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 4% का इजाफा किया है। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों का डीए 34% से बढ़कर 38% हो गया है। इस बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से ही दिया गया है। यानी उन्हें भी एरियर का लाभ मिला है। 

ये भी देखें :

5G: क्या एयरटेल की 5G प्लस सर्विस पाने के लिए बदलना होगी सिम, जानें मोबाइल में कैसे एक्टिवेट होगी ये सेवा

दिवाली पर मिले गिफ्ट्स पर भी देना पड़ता है टैक्स, जानें किस तरह के उपहारों पर मिलती है Tax से छूट

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें