GST Collection : दिवाली से पहले भरा सरकार का खजाना, दूसरी बार सबसे ज्यादा कलेक्शन हुआ

अक्टूबर-2021 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection October) 1,30,127 करोड़ रुपये रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद से ये दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन का आंकड़ा है। ये लगातार चौथा महीना है, जब जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2021 10:53 AM IST / Updated: Nov 01 2021, 04:26 PM IST

बिजनेस डेस्क । दिवाली के पहले केंद्र सरकार का खजाना भर गया है। भारत में GST लागू होने के बाद अक्टूबर-2021 में दूसरी बार सबसे ज्यादा GST कलेक्शन हुआ है। इससे पहले अप्रैल-2021 में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 1.41 लाख करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुआ था। अक्टूबर-2021 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection October) 1,30,127 करोड़ रुपये हुआ है।

राज्यों का कुल राजस्व भी बढ़ा
सरकार ने  IGST से ₹ ​​27,310 करोड़ CGST और ₹ 22,394 करोड़ SGST को कलेक्शन किया  है। अक्टूबर 2021 के महीने में रेगुलर कलेक्शन के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए ₹51171 करोड़ और एसजीएसटी के लिए ₹52,815 करोड़ है। मोदी सरकार के लिए जीएसटी कलेक्शन (GST Collection)  को लेकर बड़ी राहत मिली है। बता दें कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है । वहीं सरकार को कई बड़ी परियोजनाओं के लिए धन की आवश्यकता है। 

दूसरी बार  हुआ सबसे ज्यादा कलेक्शन
अक्टूबर-2021 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection October) 1,30,127 करोड़ रुपये रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद से ये दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन का आंकड़ा है। अक्टूबर में GST  कलेक्शन में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष इसी महीने यानी सितंबर-2021 में जीएसटी कलेक्शन 1.17 लाख करोड़ रुपये  था।

इकोनॉमी में हो रही बढ़त
वित्त वर्ष 2021-2022 की शुरुआत में कोविड-19 की दूसरी लहर की वह से इकोनॉमी डाउन हुई थी। वहीं अब इकोनॉमी में तेजी से सुधार हो रहा है।  बता दें कि अक्टूबर 2021 में लगातार चौथा महीना है, जब जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन 100 करोड़ को पार कर गया है। देश का स्वास्थय बेहतर होने पर इकोनॉमी में भी सुधार हो रहा है। निवेशक भी अब पहले से अधिक स्वछंदता  से निवेश कर रहे हैं। सरकार ने इकोनॉमी में सुधार के लिए बीते महीनों में कई बड़े फैसले लिए हैं। 

देखें बीते महीनों का जीएसटी कलेक्शन
अक्टूबर-2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,30,127 करोड़ रुपये रहा । सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी प्राप्त हुआ था। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब अगस्त में सरकार का जीएसटी संग्रह 1.12 लाख करोड़ रुपये था। वहीं जुलाई 2021 में ये आंकड़ा 1.16 लाख करोड़ रुपये था। इससे पहले जून में ये आंकड़ा 92,849 करोड़ रुपये था। हालांकि अप्रैल और मई में भी ये 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। 

ये भी पढ़ें- 
ट्रेनों का टाइम टेबिल समेत आज से बदल गए कई नियम, नवंबर में निवेशकों के लिए होगा बड़ा मौका
Diwali 2021 : महंगाई का फूटा बम, LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 264 रुपए महंगा, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
Diwali 2021: हरियाणा में भी पटाखों पर लगा प्रतिबंध, दिवाली सहित इन पर्वों पर बिकेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे
Bitcoin के बाद इस Cryptocurrency ने बनाया नया रिकॉर्ड, अमिताभ बच्चन ने की NFT में

Share this article
click me!