India-European Trade Deal: कार, वाइन, पास्ता, इंडिया-EU डील में क्या-क्या सस्ता?

Published : Jan 27, 2026, 02:00 PM IST

India-EU FTA: भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील हुई है, जिससे अब कई यूरोपियन प्रोडक्ट्स की कीमत भारत में कम होने वाली है। पीएम मोदी इसे 'मदर ऑफ ऑल ट्रेड्स' बताया है। जानिए इसमें क्या-क्या सामान सस्ते हो जाएंगे... 

PREV
15

कार और मोटर व्हीकल्स

इस डील के तहत कई यूरोपियन प्रोडक्ट्स पर शून्य टैक्स लागू होगा। इनमें EU से आने वाली कारों की ड्यूटी धीरे-धीरे घटाकर 110% से 10% तक कर दी जाएगी। इससे BMW, मर्सडीज और अन्य लग्जरी कार की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है।

25

वाइन और अल्कोहलिक ड्रिंक्स

भारत और यूरोपियन यूनियन की इस ऐतिहासिक डील से वाइन पर ड्यूटी 150% से घटाकर 20% तक होगी। इसका सीधा फायदा शराब प्रेमियों और रेस्तरां-बार इंडस्ट्री को मिलेगा। इससे वाइन काफी सस्ती हो जाएंगी।

35

प्रोसेस्ड फूड्स

प्रोसेस्ड फूड्स (Processed Foods) जैसे पास्ता, ब्रेड, बिस्कुट और चॉकलेट पर पहले 50% टैक्स था, अब यह जीरो होगा। खाने-पीने के प्रोडक्ट्स की कीमतों में सीधा गिरावट आएगी।

45

ओलिव ऑयल और वेजिटेबल ऑयल्स

ओलिव ऑयल और वेजिटेबल ऑयल्स से 45% ड्यूटी हटाई जा रही है, जिससे इंपोर्टेड ऑयल अब आसानी से खरीदने योग्य होंगे। इसके अलावा फ्रूट्स जूस और नॉन-एल्कोहलिक बीयर पर भी अब कोई ड्यूटी नहीं रहेगी।

55

इलेक्ट्रिक आइटम्स और कीमती धातुएं

मशीनरी, इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट, एयरक्राफ्ट, मेडिकल और सर्जिकल इक्विटपमेंट अब भारतीय कंपनियों और हॉस्पिटल्स के लिए ये महंगे प्रोडक्ट्स सस्ते मिलेंगे। जेम्स, पर्ल्स और कीमती धातुओं पर करीब 22% की कटौती से गहनों की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories