MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • News
  • 18 साल बाद बड़ी डील: भारत-EU FTA फाइनल, आज होगा ऐलान, जानिए क्या होगा खास?

18 साल बाद बड़ी डील: भारत-EU FTA फाइनल, आज होगा ऐलान, जानिए क्या होगा खास?

Breaking Trade Deal: भारत और EU के बीच 18 साल बाद FTA फाइनल! क्या यह डील भारत के कपड़ा, चमड़ा और ऑटो सेक्टर की किस्मत बदलेगी? 97–99% टैरिफ कटौती, नई सप्लाई चेन और लाखों नौकरियों का दावा-लेकिन क्या 2027 से पहले रास्ते में कोई बड़ा अड़ंगा छिपा है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 27 2026, 08:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

India EU Free Trade Agreement: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर करीब 18 साल से बातचीत चल रही थी, वह अब आखिरकार अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक, भारत और EU ने इस बड़े व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी कर ली है और आज दोनों पक्षों के नेता इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे।

यह इसलिए भी खास है क्योंकि यह समझौता सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सामान, सेवाएं, निवेश और सप्लाई चेन जैसे कई अहम पहलू शामिल हैं। इसे भारत और यूरोप के रिश्तों में एक नया अध्याय माना जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : X

भारत–EU FTA आखिर इतना अहम क्यों है?

EU दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक ब्लॉक्स में से एक है, जबकि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। ऐसे में यह FTA दोनों के लिए विन-विन डील माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि यह समझौता भारत को बेहतर बाजार पहुंच, ज्यादा निवेश और रोज़गार के नए मौके देगा।

Related Articles

Related image1
गुड़गांव अपहरण कांड: रात के सन्नाटे में ऐसा क्या हुआ जो महिला की जान पर बन आई?
Related image2
न वैक्सीन, न पक्का इलाज! फिर कैसे रोका जाएगा भारत में निपाह? इन देशों ने बढ़ाई एयरपोर्ट स्क्रीनिंग
37
Image Credit : X

18 साल तक बातचीत क्यों अटकी रही?

इस समझौते पर बातचीत 2007 में शुरू हुई थी, लेकिन कृषि, डेयरी, ऑटोमोबाइल और वाइन जैसे संवेदनशील सेक्टरों पर सहमति नहीं बन पा रही थी। हालांकि 2024 में इस बातचीत को नई रफ्तार मिली। जानकारों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति और वैश्विक व्यापार तनाव ने भारत और EU दोनों को एक-दूसरे के करीब आने के लिए मजबूर किया।

47
Image Credit : X

इस डील से भारत को क्या फायदा होगा?

FTA के तहत भारत को उम्मीद है कि उसे कपड़ा, चमड़ा और समुद्री उत्पादों जैसे क्षेत्रों में शून्य-शुल्क (Zero Duty) पहुंच मिलेगी। इसका मतलब यह है कि भारतीय उत्पाद यूरोपीय बाजार में सस्ते और ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे, जिससे निर्यात बढ़ने की संभावना है।

57
Image Credit : X

बदले में भारत क्या रियायत देगा?

EU के लिए सबसे अहम मुद्दा ऑटोमोबाइल, वाइन और स्पिरिट जैसे सेक्टर रहे हैं। समझौते के तहत भारत इन क्षेत्रों में सीमित और चरणबद्ध टैरिफ कटौती पर सहमत हुआ है। खासतौर पर कुछ चुनिंदा यूरोपीय गाड़ियों पर कम टैक्स लगाया जा सकता है।

67
Image Credit : X

ऑटो सेक्टर पर इतना फोकस क्यों?

EU के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक के मुताबिक, भारत और यूरोप का ऑटो सेक्टर एक-दूसरे का पूरक है। भारत छोटी और किफायती कारें बनाता है, जबकि यूरोप हाई-एंड और टेक्नोलॉजी-आधारित वाहन बनाने में माहिर है। इस डील से नई सप्लाई चेन, संयुक्त उत्पादन और निवेश के नए रास्ते खुल सकते हैं।  

97–99% टैरिफ कटौती का मतलब क्या है?

  • EU चाहता है कि इस FTA के तहत 97 से 99 प्रतिशत वस्तुओं पर टैक्स पूरी तरह या आंशिक रूप से घटाया जाए।
  • हालांकि कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भारत ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाए रखा है।
77
Image Credit : X

यह डील कब लागू होगी?

  • अधिकारियों के अनुसार, अगले दो हफ्तों में समझौते का साफ टेक्स्ट तैयार होगा।
  • इसके बाद 5–6 महीने की कानूनी जांच, फिर यूरोपीय संसद की मंजूरी ली जाएगी।
  • अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह FTA 2027 की शुरुआत में लागू हो सकता है।

क्या यह समझौता रणनीतिक तौर पर भी अहम है?

बिलकुल। यह FTA सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि सप्लाई चेन को मजबूत करने, जोखिम भरी निर्भरता कम करने, और भारत व EU में रोज़गार बढ़ाने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है। 18 साल के इंतजार के बाद यह समझौता भारत को वैश्विक व्यापार में नई ताकत दे सकता है-बस अब सबकी नजरें आज होने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM मोदी के कार्यक्रम में घुसने वाला था फर्जी अफसर! नकली ID और बंदूक के साथ दो हिरासत में
Recommended image2
एक ही पते पर कैसे बन गए 20 Passport? 70 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट ने खोली सिस्टम की पोल
Recommended image3
कौन हैं UP के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय? अपने ही नेता से कर लिया बैर! क्या करेंगे आलाकमान
Recommended image4
Now Playing
UP Police के हत्थे चढ़ा Cyber Fraud गैंग: प्ले स्टोर पर ऐप-डबल इनकम का लालच और...
Recommended image5
Now Playing
PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? जियो सेंटर से गिरफ्तार हुए 2 संदिग्ध और बंदूक भी मिली
Related Stories
Recommended image1
गुड़गांव अपहरण कांड: रात के सन्नाटे में ऐसा क्या हुआ जो महिला की जान पर बन आई?
Recommended image2
न वैक्सीन, न पक्का इलाज! फिर कैसे रोका जाएगा भारत में निपाह? इन देशों ने बढ़ाई एयरपोर्ट स्क्रीनिंग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved