
Best LPG Alternative: भारत में रसोई गैस LPG को लेकर बड़ी हलचल मची है। ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग ने आपकी रसोई का गणित बिगाड़ दिया है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं और सिलेंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। अगर आपके घर का गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है या आपके इलाके में गैस क्राइसिस चल रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में आज हम आपको एक ऐसी मशीन और कुछ देसी जुगाड़ बताएंगे, जिससे आपका खाना न सिर्फ समय पर पकेगा, बल्कि खर्च भी नाममात्र का ही आएगा।
भारत अपनी जरूरत की 60% गैस विदेशों से मंगाता है, लेकिन मिडिल ईस्ट जंग की वजह से होर्मुज जलमार्ग (Strait of Hormuz) यानी समुद्र के रास्ते बंद हैं, जहाज फंसे हुए हैं और भारत के पास सिर्फ 10 दिन का बफर स्टॉक बचा है। यही वजह है कि सरकार ने अब कड़े नियम लागू कर दिए हैं और कई जगह शॉर्टेज की खबरें हैं।
इस क्राइसिस के बीच गैस सिलेंडर की लाइन में लगने से बेहतर है कि आप 'इंडक्शन कुकटॉप' को अपनाएं। यह बिजली से चलने वाली एक ऐसी मशीन है जो गैस की तुलना में कहीं ज्यादा सस्ती और सेफ है। अगर आप इस पर आधे घंटे तक खाना पकाते हैं, तो सिर्फ 1 यूनिट बिजली की खपत होती है। आज के समय में यह खर्च सब्सिडी के साथ 3-5 रुपए के बीच आता है, क्योंकि BPL कंज्यूमर को 3-5 रुपए प्रति यूनिट तक सब्सिडी के साथ बिजली दी जाती है। इससे एक फायदा ये भी है कि न धुआं होता है, न आग का डर है और न ही सिलेंडर खत्म होने की टेंशन रहती है।
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर: इसमें दाल, चावल और सब्जी सवा घंटे में पक जाती है और बिजली का खर्च सिर्फ 1 से 1.5 रुपए आता है।
सोलर कुकर: यह तो 'एक बार का निवेश, उम्र भर की ऐश' जैसा है। इसे छत पर रखकर सूरज की रोशनी में मुफ्त में खाना पका सकते हैं।
छोटा बायोगैस प्लांट: अगर आपके पास थोड़ी भी जगह है, तो गोबर और रसोई के गीले कचरे (सब्जी के छिलके आदि) से आप घर पर ही मुफ्त गैस बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- LPG Crisis: ₹913 से 1 रुपया भी ज्यादा मांगे गैस एजेंसी वाले तो इस नंबर पर करें फोन, तुरंत होगा एक्शन
इसे भी पढ़ें- Gas Cylinder Crisis: अगर 25 दिन से पहले खत्म हो जाए गैस सिलेंडर तो क्या करें? जान लें 5 आसान उपाय
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।