अब एक साल में मिलेंगे सिर्फ 15 LPG सिलेंडर, साल में 12 से ज्यादा सिलेंडर पर नहीं मिलेगी सबसिडी

Published : Sep 29, 2022, 12:18 PM ISTUpdated : Sep 29, 2022, 12:22 PM IST
अब एक साल में मिलेंगे सिर्फ 15 LPG सिलेंडर, साल में 12 से ज्यादा सिलेंडर पर नहीं मिलेगी सबसिडी

सार

घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस की संख्या अब ग्राहकों के लिए फिक्स कर दी गई है। नए नियम के मुताबिक, ग्राहकों को अब एक साल में सिर्फ 15 सिलेंडर ही दिए जाएंगे। इसके साथ ही हर महीने के लिए भी सिलेंडर को कोटा फिक्स कर दिया गया है।

LPG Cylinder News: घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस की संख्या अब ग्राहकों के लिए फिक्स कर दी गई है। नए नियम के मुताबिक, ग्राहकों को अब एक साल में सिर्फ 15 सिलेंडर ही दिए जाएंगे। इसके साथ ही हर महीने के लिए भी सिलेंडर को कोटा फिक्स कर दिया गया है। यानी अब महीने में सिर्फ दो सिलेंडर ही ले पाएंगे। अभी तक सिलेंडर पाने के लिए महीने या साल का कोई कोटा फिक्स नहीं था।

साल में 12 सिलेंडरों पर ही सबसिडी : 
नए नियम के मुताबिक, अब साल में 12 सिलेंडरों पर ही सबसिडी मिलेगी। इसके आद अगर आप सिलेंडर लेते हैं तो उस पर सरकार सबसिडी नहीं देगी और आपको बिन सबसिडी वाली कीमत में ही सिलेंडर खरीदना होगा। अभी तक घरेलू गैर सब्सिडी कनेक्शन (Non Subsidy Connection) धारक अपनी मनचाही संख्या में सिलेंडर पा सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

तो क्या इस वजह से लाना पड़ा नया नियम?
रिपोर्ट के मुताबिक, नियम लागू किए जा चुके हैं। ये नए नियम इसलिए लागू किए गए हैं, क्योंकि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि घरेलू गैर सब्सिडी की रीफिल कॉमर्शियल सिलेंडर से सस्ती होने की वजह से वहां इसका इस्तेमाल ज्यादा होने लगा था। जिसकी वजह से सिलेंडर को कोटा अब फिक्स कर दिया गया है। 

महंगा हो सकता है सिलेंडर : 
1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं। 1 अक्टूबर को होने वाली कीमतों की समीक्षा में नेचुरल गैस के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। बता दें कि सरकार गैस की कीमत साल में दो बार तय करती है। हर साल 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को गैस के दाम तय होते हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच एलपीजी की कीमतों में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अप्रैल, 2017 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 723 रुपए थी और जुलाई 2022 तक 45 प्रतिशत बढ़कर 1,053 रुपए हो गई।

पिछले महीने ही सस्ता हुआ था कमर्शियल सिलेंडर : 
सरकार ने पिछले महीने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 36 रुपए घटाए थे। इसके बाद इस सिलेंडर की कीमत 1,976.50 रुपए हो गई थी। बता दें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्टोरेंट और दूसरी कमर्शियल जगहों पर किया जाता है। 

ये भी देखें : 

4 फीसदी DA बढ़ने के बाद कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, ऐसे समझें इसका गणित

LPG Cylinder Price: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 36 रुपए की गिरावट, जानें क्या है नया रेट

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें