
Bengaluru Startup Story: आईटी की नौकरी अच्छी सैलरी देती है। लेकिन ओडिशा के रहने वाले दिनेश अपनी आईटी की नौकरी छोड़कर खुद का डेयरी स्टार्टअप शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के पूर्व कर्मचारी दिनेश आम मार्केट रिसर्च के बजाय बेंगलुरु की सड़कों पर रैपिडो बाइक चलाकर अपने बिजनेस की स्टडी कर रहे हैं। लिंक्डइन पर वरुण राज नाम के एक यूजर ने उनकी यह कहानी शेयर की है।
सोमवार सुबह की एक राइड के दौरान दिनेश ने वरुण राज को अपने इस अनोखे मार्केट रिसर्च के बारे में बताया। सफर के दौरान दिनेश ने वरुण से पूछा कि लोग आम दूध के अलावा और कौन से डेयरी प्रोडक्ट खरीदते हैं। जब वरुण राज ने इस सवाल की वजह पूछी, तो दिनेश का जवाब बहुत सीधा था, 'सर, ऐसा करने से पैसे भी मिल जाते हैं और फीडबैक भी।'
दिनेश अपने टारगेट ऑडियंस यानी यात्रियों से सीधे बात कर रहे हैं। इससे उन्हें राइड का किराया भी मिल रहा है और बाजार की असली डिमांड भी समझ आ रही है। दिनेश का प्लान बेंगलुरु में अपने बिजनेस आइडिया की नींव तैयार करने का है। इसके बाद वह एक साल के अंदर अपने होमटाउन ओडिशा में आधिकारिक तौर पर अपना डेयरी स्टार्टअप लॉन्च करना चाहते हैं।
लिंक्डइन पर दिनेश के इस अनोखे तरीके की खूब तारीफ हो रही है। लोग उनके इस प्रैक्टिकल अप्रोच को काफी सराह रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ग्राहकों से सीधे बात करने से बेहतर कोई मार्केट रिसर्च नहीं हो सकता। कई लोगों ने लिखा है कि वे दिनेश के आने वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।