ट्विटर, फेसबुक पर डेटा चोरी होने के बाद इन पांच सोशल मीडिया एप पर जा रहे यूजर

डेटा चोरी से परेशान सोशल मीडिया यूजर्स अब पारंपरिक एप को छोड़ सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को तलाश रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण Mastodon का भारत में बढ़ते चलन के तौर पर देखा जाना चाहिए। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2019 9:31 AM IST

नई दिल्ली. दुनियाभर में ऑनलाइन कंटेंट और सोशल मीडिया एप के यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कई बार फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया एप पर अक्सर डेटा लीक होने के आरोप लगते रहे हैं, जिससे इनकी विश्वसनीयता घट रही है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया एप Mastodon का भारत में चलन एकाएक तेजी और ट्विटर के चलन में गिरावट दिखी है। गूगल के ट्रेंड के आए आंकड़ों में इस बात का खुलासा हुआ है जिसमें कहा गया है कि 6 नवंबर से 8 नवंबर के बीच भारत में इसके यूजर्स के बढ़ोतरी में तेजी दर्ज की गई।

विकल्प क्या है

हाल के दिनों में सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्मों पर डेटा लीक के आरोप लगते रहे हैं। डेटा चोरी को लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया एप से यूजर्स का भरोसा घटता जा रहा है। इन्ही को ध्यान में रखकर हम आपको बता रहे हैं पांच ऐसे सोशल मीडिया एप जो फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया एप के वैकल्पिक एप हो सकते हैं...

1. SocialX -  यह एक फोटो-वीडियो शेयरींग एप है, जिसको इंस्टाग्राम का बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। SocialX अपने यूजर्स को कंटेंट पोस्ट करने के लिए क्रिप्टो करंसी SOCX भी देता है। इसके सीईओ और संस्थापक Marcel Füssinger हैं। SocialX ब्लॉकचैन के माध्यम से अपने यूजर्स के डेटा को प्रोटेक्ट करता है।

2. Minds -  यह एक विकेन्द्रीकृत क्रिप्टो सोशल नेटवर्क है, जो अपने यूजर्स को एथोरियम टोकन उपयोग के लिए देता है। ब्लॉकचेन के माध्यम से अपने यूजर्स के सर्वर डेटा को प्रोटेक्ट करता है। इसको फेसबुक के विकल्प के रुप में देखा जा रहा है। इसको साल 2011 में  Bill Ottman और John Ottman ने डेवलप किया था। 

3. Mastodon -  इसके माध्यम से फोटो और वीडियों शेयर किया जाता है। यह एप बिल्कुल ट्विटर जैसा है। भारत में विवाद के चलते इसके यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे साल 2016 में लॉन्च किया गया था। जर्मनी के  Eugen Rochko ने इसको डेवलप किया है। इसमें लिखने के लिए 500 शब्दों की सीमा है।

4. Diaspora -  यह एक सोशल मीडिया है जिसमें यूजर्स को स्वतंत्र रुप कंटेंट को शेयर करने की पूरी आजादी मिलती है। इसमें विज्ञापन से यूजर्स को छूट मिलती है। इसमें कोर्पोरेट का किसी भी प्रकार की भागीदारी नही होगी। इसको Dan Grippi, Maxwell Salzberg, Raphael Sofaer ने मिलकर डेवलप किया था। 

5. Steemit - यह एक STEEM ब्लॉकचेन बनाता है और अपने यूजर्स को जिस नाम से लॉग इन या प्रयोग करते हैं, उसी नाम पर क्रिप्टो करेंसी गिफ्ट करती है। Steemit का जटील डायस्पोरा इसको प्रचलित विकेन्द्रीकृत सोशल मीडिया के तौर पर स्थापित करता है। इसको मार्च 2016 में लॉन्च किया गया था।

Share this article
click me!