
Vande Bharat Train: देश की सबसे तेज और मॉर्डर्न ट्रेन वंदे भारत अब तक देश के अलग-अलग शहरों के बीच दौड़ रही हैं। देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन दक्षिण भारत के केरल राज्य में चलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अप्रैल को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। बता दें कि अब तक देश में कुल 14 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा चुकी हैं। 15वीं वंदे भारत ट्रेन का रूट क्या होगा, आइए जानत हैं।
इन दो शहरों के बीच चलेगी 15वीं वंदे भारत :
देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के बीच चलाई जाएगी। इसका ट्रायल शुरू हो चुका है। ट्रायल रन के बाद ट्रेन के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। कहा जा रहा है कि ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम से लेकर कन्नूर तक 510 किमी का सफर महज 7 घंटे में पूरा करेगी। शुरुआत में इसकी रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा रहेगी। यह ट्रेन कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, तिरूर और कोझिकोड में रुकेगी।
सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन इस शहर से :
बता दें कि देशभर में सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन अभी दिल्ली से चल रही हैं। दिल्ली से कुल 5 वंदे भारत चलती हैं। इनमें दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा, दिल्ली से अंब अदौरा, दिल्ली से भोपाल और दिल्ली से अजमेर चल रही हैं। इसके बाद मुंबई से 3 वंदे भारत चल रही हैं। ये ट्रेन मुंबई से गांधीनगर, मुंबई से शिरडी और मुंबई से सोलापुर के बीच हैं। इन 8 वंदे भारत के अलावा मैसूर-चेन्नई, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, विशाखापट्नम-सिकंदराबाद, सिकंदराबाद-तिरुपति और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत चल रही हैं। जल्द ही तिरुवनंतपुरम-कन्नूर वंदे भारत शुरू हो जाएगा।
इन राज्यों को अब तक नहीं मिली 'वंदे भारत'
आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर रेलवे की ओर से देशभर में 75 वंदे भारत शुरू की जानी हैं। हालांकि, अब भी ऐसे कई राज्य हैं, जहां एक भी वंदे भारत नहीं चल रही है। इनमें बिहार, झारखंड, गोवा, पंजाब, नॉर्थ-ईस्ट, ओडिशा और उत्तराखंड शामिल हैं। अभी वंदे भारत चेयरकार कोच से चल रही हैं, लेकिन जल्द ही इन्हें स्लीपर कोच के साथ चलाया जाएगा।
यहां देखें वंदे भारत के ट्रायल का वीडियो..
ये भी देखें :
जानें किस शहर को मिल सकती हैं 2 और वंदे भारत ट्रेन, देशभर में चल रहीं 14 लग्जरी ट्रेनें
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News