अरबपतियों के मामले में दुनिया में नं. 3 पर मुंबई, ये हैं भारत के 10 अमीर शहर

Published : Aug 30, 2024, 10:28 AM ISTUpdated : Aug 30, 2024, 10:36 AM IST
Mumbai

सार

हुरुन सूची 2024 के अनुसार, मुंबई एशिया में सबसे ज़्यादा अरबपतियों वाला शहर बन गया है, जो बीजिंग को पीछे छोड़ते हुए दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। भारत के शीर्ष 10 अमीर शहरों में मुंबई 386 अरबपतियों के साथ शीर्ष पर है।

नई दिल्ली। भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई एशिया में अरबपतियों की राजधानी बनकर उभरी है। यहां चीन के बीजिंग से अधिक अरबपति रहते हैं। दुनिया भर की बात करें तो मुंबई तीसरे स्थान पर है। न्यूयॉर्क पहले और लंदन दूसरे स्थान पर है।

हुरुन सूची के 2024 के आंकड़ों में कहा गया है कि दुनिया के 25 फीसदी अरबपति मुंबई में रहते हैं। यहां इस साल 58 अरबपतियों की वृद्धि हुई है। कुल संख्या 386 हो गई है। मुंबई के बाद दिल्ली दूसरे स्थान पर है। यहां इस साल 18 नए अरबपति जुड़े हैं। कुल अमीरों की सूची में 217 लोग हैं। हैदराबाद ने पहली बार अरबपति निवासियों के मामले में बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। यहां 104 अरबपति रहते हैं। बेंगलुरु में 100 अरबपति के घर हैं।

हुरुन लिस्ट के अनुसार भारत के टॉप टेन अमीर शहर

  • मुंबई- 386 अरबपति
  • दिल्ली- 217
  • हैदराबाद- 104
  • बेंगलुरु- 100
  • चेन्नई- 82
  • कोलकाता- 69
  • अहमदाबाद-67
  • पूणे- 53
  • सूरत- 28
  • गुरुग्राम- 23

मुंबई के अरबपतियों के बारे में हुरुन रिच लिस्ट ने क्या कहा?

हुरुन रिच लिस्ट 2024 में कहा गया है कि मुंबई बीजिंग को पीछे छोड़कर "एशिया के अरबपतियों का केंद्र" बन गया है। बीजिंग के 91 की तुलना में मुंबई में अब 92 अरबपति हैं। मुंबई ने 26 नए अति-धनवान व्यक्तियों को क्लब में जोड़ा है। इनकी कुल संपत्ति 445 बिलियन डॉलर है। वहीं, चीन की राजधानी ने 18 अरबपति की संपत्ति कम हुई है।

पहले रेजरपे के संस्थापक हर्षिल माथुर और शशांक कुमार लिस्ट में सबसे कम उम्र के अरबपति थे। दोनों की उम्र 33 साल है। अब अमीरों की लिस्ट में सबसे कम उम्र के व्यक्ति जेप्टो के 21 साल के कैवल्य वोहरा हैं। जेप्टो के सह-संस्थापक आदित पालीचा (उम्र 22 साल) दूसरे सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। इस साल की सूची में 90 के दशक में जन्मे 11 लोगों को शामिल किया गया है। इस साल हुरुन रिचलिस्ट ने 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति वाले 1539 लोगों को पाया है। इससे कुल सूची में 272 नाम जुड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- कैश, कार्ड या मोबाइल नहीं, अब चेहरा दिखाकर करें पेमेंट, जानें कैसे

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें