Adani ग्रुप के सभी 10 शेयरों में उछाल, इस तेजी के पीछे कोई और नहीं खुद हिंडनबर्ग

Published : May 11, 2023, 02:50 PM ISTUpdated : May 11, 2023, 04:23 PM IST
Adani Group Share Price

सार

अडानी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Shares) में गुरुवार को अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। कंपनी के सभी 10 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अडाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी की वजह कोई और नहीं बल्कि वही हिंडनबर्ग है। कैसे? आइए जानते हैं। 

Adani Group Stock Price: अडानी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Shares) में गुरुवार को अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। कंपनी के सभी 10 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अडाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी की वजह कोई और नहीं बल्कि वही हिंडनबर्ग है, जिसने जनवरी, 2023 में ग्रुप पर हेरफेर के आरोप लगाए थे। इन आरोपों की वजह से अडाणी ग्रुप के शेयरों की जमकर पिटाई हुई थी। लेकिन अब हिंडनबर्ग की वजह से ही अडाणी के सभी शेयरों में भारी तेजी देखी जा रही है।

आखिर क्यों उछले Adani Group के सभी शेयर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह मॉरीशस के फाइनेंशियल सर्विसेज डिपार्टमेंट के मंत्री महेन कुमार सेरुट्टुन का वो बयान है, जिसमें उन्होंने हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च ने महेन ने कहा था कि मॉरीशस में अडाणी ग्रुप की शेल कंपनियां चल रही हैं।

आखिर क्या बोले मॉरीशस के वित्त मंत्री?

मॉरीशस के मंत्री के खंडन के बाद से ही अडाणी ग्रुप के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखी जा रही है। मॉरीशस के वित्त मंत्री ने संसद में साफ कह दिया कि हमारे देश में शेल कंपनीज होने का हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप पूरी तरह निराधार और गलत है। मॉरीशस के कानून के मुताबिक, हमारे देश में शेल कंपनियों की परमिशन ही नहीं है।

Adani Group के सभी शेयर हरे निशान पर

गुरुवार सुबह बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी का रुझान बन गया। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर (Adani Enterprises share price) 5 फीसदी की तेजी से साथ फिलहाल 1988 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अडानी पोर्ट्स भी 2.65% तेजी के साथ 709 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

Adani Group के इन शेयरों में भी तेजी

इसके अलावा अडानी ग्रीन एनर्जी 1.38% तेजी के साथ 915, अडानी पावर 2% तेजी के साथ 243, अडानी ट्रांसमिशन 3.20% तेजी के साथ 919, अडाणी विल्मर 1.71% तेजी के साथ 395, अंबुजा सीमेंट 1.21% तेजी के साथ 413, अडानी टोटल गैस 2.20% तेजी के साथ 854 और NDTV 2.37% की तेजी के साथ 183 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं।

ये भी देखें : 

इन 9 देशों में रहते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति लोग

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?