Business News

अमेरिका में सबसे ज्यादा 735 अरबपति

दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला देश अमेरिका है। यहां 735 अरबपति रहते हैं। इनमें एलन मस्क, जेफ बेजोस, लैरी एलिसन, वॉरेन बफे, बिल गेट्स जैसे कई अरबपति हैं।

Image credits: google

चीन में रहते हैं 495 अरबपति

दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक अरबपति चीन में हैं। वहां 495 अरबपति हैं। इनमें झोंग शैनशैन, झैंग यिमिंग और कोलिंग झेंग हुआंग जैसे कई लोग शामिल हैं।

Image credits: google

भारत में अरबपतियों की संख्या 169

वर्ल्ड में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या भारत में है। यहां 169 अरबपति हैं। इनमें मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, शिव नाडर, साइरस पूनावाला, लक्ष्मी मित्तल शामिल हैं।

Image credits: google

जर्मनी में रहते हैं 126 अरबपति

अरबपतियों के मामले में चौथे नंबर पर जर्मनी है। जर्मनी में अरबपतियों की संख्या 126 है। इनमें डाइटर श्वार्ज, क्लॉस माइकल कुहेने, रिनहोल्ड वर्थ, सुसैन क्लैटन शामिल हैं।

Image credits: google

जंग के बावजूद रूस में 105 अरबपति

अरबपतियों की संख्या में पांचवे नंबर पर रूस है। रूस में फिलहाल 105 अरबपति हैं। इनमें एंड्रे मेलनिचेनको, व्लादिमीर पोटानिन, लिओनिड मिखेलसन शामिल हैं।

Image credits: google

यूरोपियन देश इटली में 64 अरबपति

अरबपतियों के मामले में छठे नंबर पर इटली है, जहां 64 अरबपति हैं। इनमें जिओवनी फरेरो, जियोर्जियो अरमानी, मैसिमिलिआना लैंडिनी शामिल हैं।

Image credits: google

ब्रिटेन में रहते हैं 52 अरबपति

अरबपतियों के मामले में सातवें नंबर पर ब्रिटेन है, जहां फिलहाल 52 अरबपति हैं। इनमें डेनिस कोट्स, जॉन रीस, डेविड रयूबेन, साइमन रयूबेन शामिल हैं।

Image credits: google

फ्रांस के हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अर्नाल्ट

अरबपतियों की संख्या में आठवें नंबर पर फ्रांस है, जहां 43 अरबपति हैं। इनमें बर्नार्ड अर्नाल्ट, फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट, अलेन वर्थिमर, एमैनुएल बेसनियर शामिल हैं।

Image credits: google

स्विट्जरलैंड में 41 है अरबपतियों की संख्या

अरबपतियों की संख्या में नौवें नंबर पर स्विट्जरलैंड है, जहां 41 अरबपति हैं। इनमें गियानलुगी अपोंटे, राफेल अपोंटे, अर्नेस्टो बर्तरेली, इवान ग्लासेनबर्ग शामिल हैं।

Image credits: google