
Property in Mumbai: बिड़ला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला ने 2015 में मुंबई के पॉश इलाके में जाटिया हाउस खरीदा था। इस डील के 7 साल बाद अब उन्होंने साउथ मुंबई में ही एक और प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत 220 करोड़ रुपए बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी BGH प्रॉपर्टी ने मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा है।
बिड़ला ग्रुप ने जो प्रॉपर्टी खरीदी है, ये कारमाइल रोड, एमएल दहानुकर मार्ग पर स्थित है। डाक्यूमेंट्स के मुताबिक, बिड़ला ग्रुप द्वारा खरीदी गई इस प्रॉपर्टी का कंस्ट्रक्शन एरिया 18,494.05 वर्गफीट है। इस प्रॉपर्टी के लिए बतौर स्टाम्प ड्यूटी 13.20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
2015 में खरीदी थी 425 करोड़ की प्रॉपर्टी :
बता दें कि 2015 में कुमार मंगलम बिड़ला ने मालाबार हिल स्थित लिटिल गिब्बस रोड पर एक आलीशान प्रॉपर्टी जटिया हाउस खरीदी थी। इसके लिए कुमार मंगलम बिड़ला ने 425 करोड़ रुपए चुकाए थे। जाटिया हाउस दो मंजिला बंगला है, जिसमें पार्किंग के लिए बड़ा स्पेस है। ये बंगला 25,000 वर्गफीट में फैला हुआ है।
डी-मार्ट के दमानी ने खरीदी थी सबसे महंगी प्रॉपर्टी :
दो साल पहले 2021 में मुंबई की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील हुई थी। तब डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी ओर उनके भाई गोपीकिशन दमानी ने मुंबई के मालाबार इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा था। इस बंगले की कीमत 1,001 करोड़ रुपए है। इस घर की रजिस्ट्री 31 मार्च, 2021 को हुई थी।
माइक्रो लैब्स के मालिक ने बेंगलुरू में खरीदी 66 करोड़ की प्रापॅर्टी :
इससे पहले, Dolo 650 टेबलेट बनाने वाली मशहूर दवा कंपनी माइक्रो लैब्स के एमडी और चेयरमैन दिलीप सुराना ने हाल ही में बेंगलुरू में एक आलीशान बंगला खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की कीमत 66 करोड़ रुपए है। ये आलीशान बंगला बेंगलुरू के फेयर फील्ड लेआउट एरिया में है। इसे रेस कोर्स रोड के नाम से भी जाना जाता है, जो कि शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। इस प्रॉपर्टी में 12,043.22 स्क्वेयर फीट जमीन और 8,373.99 स्क्वेयर फीट में बना बंगला शामिल है।
ये भी देखें :
कोरोना में सबसे ज्यादा बिकी ये दवाई, अब मालिक ने 66 करोड़ रुपए में खरीदा नया बंगला
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News