
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के परिवार की हर छोटी-बड़ी बात सुर्खियों में बनी रहती है। अब मुकेश अंबानी के बच्चों ईशा अंबानी और आकाश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई की सड़कों पर रॉल्स रॉयस ड्रॉपहेड कूप में सवार दिखाई दे रहे हैं।
कड़ी सुरक्षा के घेरे में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता इस शानदार सवारी का आनंद ले रहे थे। आमतौर पर अंबानी परिवार बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में सफर करता है। हर बार की तरह इस बार भी उनकी सुरक्षा में 10 से ज्यादा गाड़ियां तैनात थीं। पहले जहां फॉर्च्यूनर सुरक्षा गाड़ियों का इस्तेमाल होता था, वहीं अब एमजी ग्लॉस्टर जैसी गाड़ियां सुरक्षा काफिले में शामिल हो गई हैं।
भारत में सिर्फ 6 लोगों के पास है रॉल्स रॉयस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिख रही रॉल्स रॉयस ड्रॉपहेड कूप अनंत अंबानी के कार कलेक्शन का हिस्सा है। पहले भी कई बार अनंत अंबानी को इसे चलाते हुए देखा गया है। भारत में सिर्फ छह लोगों के पास ही यह रॉल्स रॉयस ड्रॉपहेड कूप है। इसकी कीमत करीब 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बताया जा रहा है कि यह कार सवारी आकाश और ईशा अंबानी के जन्मदिन के जश्न का हिस्सा थी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News