क्या है सुपरवुड? स्टील से 10 गुना ज्यादा मजबूत, 6 गुना हल्का, जानें खासियत

Published : Oct 14, 2025, 04:14 PM ISTUpdated : Oct 14, 2025, 04:28 PM IST
Superwood

सार

अमेरिकी कंपनी इन्वेंटवुड ने सुपरवुड नाम की नई लकड़ी लॉन्च किया है। यह स्टील से 10 गुना मजबूत और 6 गुना हल्की है। इसे लियांगबिंग हू नाम के वैज्ञानिक ने विकसित किया है। 

What is Superwood: अमेरिकी कंपनी इन्वेंटवुड ने सुपरवुड नाम की एक ऐसी लकड़ी लॉन्च किया है जो ताकत-से-भार अनुपात के मामले में स्टील से 10 गुना अधिक मजबूत और 6 गुना हल्की है। सुपरवुड का उत्पादन प्रसिद्ध पदार्थ वैज्ञानिक लियांगबिंग हू के नेतृत्व में इन्वेंटवुड द्वारा किया जा रहा है।

लियांगबिंग हू एक दशक से भी ज्यादा समय से मजबूत लड़की पर काम कर रहे थे। मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के मैटेरियल्स इनोवेशन सेंटर में काम करते हुए, उन्होंने लकड़ी को फिर से डिजाइन करने, यहां तक कि उसे पारदर्शी बनाने का एक तरीका पेश किया था। इसमें लिग्निन का एक हिस्सा हटा दिया गया। यह घटक लकड़ी को उसका रंग और मजबूती का एक हिस्सा देता है।

लियांगबिंग हू ने सेल्यूलोज के माध्यम से लकड़ी को मजबूत बनाने पर काम किया। सेल्यूलोज पौधे के रेशे का मुख्य घटक है। यह धरती पर सबसे आम बायोपॉलिमर में से एक है। हू को सबसे पहले 2017 में सफलता मिली थी। उन्होंने प्राकृतिक सेल्यूलोज बढ़ाने और इसकी निर्माण विशेषताओं में सुधार करने के लिए रासायनिक उपचार कर साधारण लकड़ी को मजबूत किया था।

क्या है सुपरवुड?

सुपरवुड नई तरह की लड़की है जिसे केमिकल ट्रीटमेंट से तैयार किया गया है। इसके लिए पहले लकड़ी को पानी और विशेष रसायनों के घोल में उबाला जाता है। इसके बाद उसे कोशिकीय स्तर पर दबाने के लिए गर्म प्रेस से गुजारा जाता है। इससे लड़की के रेशे घने हो जाते हैं। नेचर में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार इस प्रक्रिया से लकड़ी ने अधिकांश धातु संरचनाओं और उनके मिश्र धातुओं की तुलना में अधिक मजबूती-से-भार अनुपात प्रदर्शित किया।

यह भी पढ़ें- जॉब करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब बिना कारण निकाल सकेंगे पूरा पीएफ

हू ने इस प्रक्रिया को रिफाइन किया है। उन्होंने 140 से अधिक पेटेंट दायर किए हैं। इसके बाद सुपरवुड व्यावसायिक रूप से उपलब्ध हो गया। इन्वेंटवुड के सीईओ एलेक्स लाउ ने कहा, "रासायनिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से यह लकड़ी है। इससे घर बनाए जा सकते हैं। इससे बने घर लगभग चार गुना हल्के होंगे। नींव का भार कम होगा। ये घर भूकंप में भी टिके रहेंगे।"

यह भी पढ़ें- घर बैठे कमाएं ₹1 लाख! लिक्विड डिटर्जेंट का बिजनेस भर देगा आपकी जेब

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?