अमेरिका का H-1B वीजा चाहिए तो जान लें अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका, कब है लास्ट डेट

Published : Mar 20, 2024, 10:54 AM IST
H1B Visa

सार

अमेरिका में काम करने जाने वाले श्रमिकों के लिए जारी किया जाने वाले H-1B वीजा की आखिरी तारीख 22 मार्च हैं। अगर आप भी अप्लाई करना चाहते है तो आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है। अब इसकी फीस भी बढ़ गई है। जानें पूरी  प्रोसेस।

बिजनेस डेस्क. अमेरिकन सिटीजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने जानकारी दी है कि H-1B वीजा बंद कर दिया है। USCIS ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के लिए H-1B वीजा के रजिस्ट्रेशन की तारीख 22 मार्च को खत्म होने वाली है। रजिस्ट्रेशन 22 मार्च को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे खत्म हो जाएगी।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। इसके लिए myUSCIS खाते का इस्तेमाल करना होगा। एप्लीकेशन के साथ फीस भी यह से भरनी होगी।

रजिस्ट्रेशन के समय ये डॉक्यूमेंट्स रखें अपने पास

रजिस्ट्रेशन करते समय वैलिड पासपोर्ट डिटेल और वैलिड ट्रैवल डॉक्यूमेंट की जानकारी साझा करनी होगी। लेकिन इनमें आंशिक गड़बड़ी पाई जाती है, तो आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे में सावधानी से अपना फॉर्म भरें।

रजिस्ट्रेशन के खत्म होने के बाद 31 मार्च तक सिलेक्ट हुए आवेदकों को जानकारी दे दी जाएगी। यह जानकारी myUSCIS ऑनलाइन अकाउंट पर मिलेगी। फिर 1 अप्रैल से H-B कैप पिटीशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा किए जाएंगे।

गैर-अप्रवासी वर्कर के लिए एप्लीकेशन फॉर्म I-129 और प्रीमियम सर्विस के लिए एप्लीकेशन फॉर्म I-907 ऑनलाइन उपलब्ध है।

अब बढ़ गई वीजा फीस

अमेरिकी सरकार ने सालों बाद वीजा फीस को बढ़ाया है। वीजा फीस बढ़ाकर 10 डॉलर से बढ़ाकर 110 डॉलर किया है और H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 215 डॉलर हो गई है।

अब जानें H-1B वीजा क्या है

H-1B यह गैर- अप्रवासी वीजा है। ये अमेरिकी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों के चयन को मंजूरी देता है। ऐसे में कोई व्यक्ति अमेरिकी कंपनी में नौकरी करता है तो उसे H-1B जारी किया जाता है।

पहले अगर वीजा एक्सपायर होता है तो उसे स्वदेश आना पड़ता था। लेकिन अब इसे अमेरिका में रहकर वीजा रिन्यू किया जाएगा। इस प्रक्रिया आसान बनाने से 10 लाख लोगों को फायदा होगा। इसमें बड़ी संख्या भारतीयों की भी हैं। साल 2022 में अमेरिकी सरकार ने 4 लाख 42 हजार लोगों का H-1B वीजा जारी किया था। इसमें 73% भारतीय थे।

यह भी  पढ़ें…

Stock Market Holiday: मार्च के 12 दिनों में 6 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब-कब छुट्टी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?