अनिल अंबानी के हाथ से जा रही रिलायंस कैपिटल, जानिए RBI से क्यों मांगी मोहलत

Published : May 20, 2024, 09:39 AM IST
Anil Ambani

सार

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल अब कुछ ही दिनों में हिंदुजा ग्रुप की हो जाएगी। ये डील 17 नवंबर 2023 को हो गई थी। लेकिन अनिल अंबानी ने RBI से कंंपनी की संपत्ति ट्रांसफर करने के लिए 10 दिन का वक्त मांगा है।

बिजनेस डेस्क. भारत के मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम ले रही हैं। रिलायंस कैपिटल को हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड खरीदने वाली हैं। अब इसे बेचने के लिए उन्होंने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से और वक्त मांगा हैं। इस डील को इरडा से भी मंजूरी मिल चुकी है। RBI ने इस सौदे की डेडलाइन 17 मई तय की थी, लेकिन अब तक यह डील पूरी नहीं हो सकी है।

रिलायंस ग्रुप के लिए डेडलाइन खत्म

हिंदुजा ग्रुप रिलायंस कैपिटल को खरीदने वाला है। इस डील को पूरी होने के लिए और वक्त है। अब रिलायंस कैपिटल ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से कंपनी की संपत्ति ट्रांसफर करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। आपको बता दें कि RBI ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए 17 नवंबर 2023 को मंजूरी दी थी। ये मंजूरी 6 महीने के लिए वैध थी। इसकी डेडलाइन 17 मई को खत्म हो गई। अब कंपनी ने 27 मई तक का वक्त मांगा है।

कंपनी पर लगभग 40 हजार करोड़ रुपए का कर्ज

रिलायंस कैपिटल दिवालिया की प्रक्रिया से गुजर रही है। इसके लिए NCLT ने बोली मंगवाई थी। इस बोली में 9650 करोड़ रुपए की बोली लगाकर हिंदुजा ग्रुप ने रिलायंस कैपिटल को अपना बना लिया। 27 मई तक कंपनी की संपत्ति हिंदुजा ग्रुप को ट्रांसफर की जाएगी। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल पर 40 हजार करोड़ का कर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें…

आधुनिक भारतीय बैंक के जनक नहीं रहे, 88 साल की उम्र में नारायणन वाघुल का निधन

ChatGPT के अपडेट वर्जन GPT4o बनाने वाला है भारतीय, OpenAI के सीईओ ने की तारीफ

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr