ओडिशा रेल हादसा: अडाणी के बाद अब अंबानी ने पीड़ितों की मदद के लिए खोला खजाना, Reliance फाउंडेशन ने किए ये बड़े ऐलान

Published : Jun 05, 2023, 10:21 PM ISTUpdated : Jun 06, 2023, 02:09 PM IST
Odisha Train Accident

सार

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे (Balasore Train Accident) में मारे गए लोगों की मदद के लिए कई बड़े बिजनेसमैन आगे आए हैं। गौतम अडाणी के बाद अब मुकेश अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन ने भी पीड़ितों की मदद के लिए बड़े ऐलान किए हैं। 

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे (Balasore Train Accident) में करीब 280 लोगों की जान चली गई। वहीं 1175 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस हादसे के बाद जहां बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया, वहीं अब भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) ने भी पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा ऐलान किया है। रिलायंस फाउंडेशन ने कोरोमंडल रेल हादसे में मारे गए और घायल लोगों को 10 सूत्रीय राहत पैकेज देने का ऐलान किया है।

Reliance Foundation ने किए पीड़ितों के लिए ये बड़े ऐलान 
अंबानी ग्रुप के रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की ओर से पीड़ितों की मदद के लिए कई तरह के राहत पैकेजों का ऐलान किया गया है। इनमें 6 महीने तक फ्री राशन, दवाइयां और मृतक के आश्रित को नौकरी देना भी शामिल है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ओडिशा रेल हादसे पर दुख जताते हुए कहा- हमारी उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपने परिजनों को खोया है। इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं।

रिलायंस फाउंडेशन घटनास्थल पर कर रहा पीड़ितों की मदद

- रिलायंस फाउंडेशन की टीम बालासोर में स्थानीय प्रशासन और NDRF के साथ मिलकर काम कर रही है।

- घायलों को मास्क, ग्लव्स, ओआरएस, बेडशीट और कई जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

- इसके अलावा रिलायंस राहत और बचाव कार्य में लगी एंबुलेंस को मुफ्त ईंधन भी सप्लाई कर रहा है।

- रिलायंस स्टोर्स की ओर से पीड़ित परिवारों को 6 महीने तक मुफ्त राशन दिया जाएगा।

- इसके अलावा घायलों को फ्री मेडिसिन और कंसल्टेशन का भी इंतजाम किया गया है।

- साथ ही मृतक के आश्रित को Jio या Reliance Retail में नौकरी भी दी जाएगी।

- घायलों को व्हीलचेयर, आर्टिफिशियल ऑर्गन आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। उन महिलाओं को माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के जरिए रोजगार के मौके दिए जाएंगे, जिनके परिवार में एकमात्र कमाने वाला इस हादसे का शिकार हो गया।

- पीड़ित परिवारों के सदस्य को एक साल तक के लिए मुफ्त मोबाइल कनेक्टिविटी भी दी जाएगी।

ये भी देखें :

Odisha Train Accident: क्या है इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, जिसकी एक चूक ने ले ली 275 लोगों की जान

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?