Bank Holidays in November 2023 : जानें नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

Published : Oct 25, 2023, 05:01 PM ISTUpdated : Oct 25, 2023, 05:02 PM IST
Bank Holidays in October 2023

सार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, नवंबर के महीने में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दिवाली, गोवर्धन पूजा और छठ की छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में बैंक से जुड़े अपने सभी कामकाज सही टाइम पर निपटा लें।

बिजनेस डेस्क : अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ रहा। कुछ दिन में नवंबर की शुरुआत होने वाली है और अगले महीने भी त्योहार ही त्योहार हैं। ऐसे में बैंकों में ढेर सारी छुट्टियां हैं। RBI ने कस्टमर्स की सुविधा को देखते हुए पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। ऐसे में अगर आपका भी बैंक में ज्यादा काम करता है तो अवकाश की पूरी लिस्ट आपको देख लेनी चाहिए। क्योंकि नवंबर के महीने में 15 दिन बैंक बंद (Bank Holidays in Nov 2023) रहेंगे। इसमें दिवाली (Diwali 2023), गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2023) और छठ (Chhath Puja 2023) की छुट्टियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं नवंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

01 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव, कुट, करवा चौथ की वजह से बेंगलुरु, शिमला और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

05 नवंबर- बैंक में रविवार की छुट्टी

10 नवंबर- गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और दिवाली की वजह से शिलांग में बंद रहेंगे बैंक

11 नवंबर- दूसरे शनिवार की वजह से बैंकों में छुट्टी

12 नवंबर- रविवार की छुट्टी

13 नवंबर- गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा, दिवाली की वजह से जयपुर, कानपुर, लखनऊ, अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

14 नवंबर- दिवाली, लक्ष्मी पूजा के चलते मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

15 नवंबर- भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा के चलते कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, शिमला, गंगटोक, इंफाल में बैंकों में अवकाश

19 नवंबर- रविवार की छुट्टी

20 नवंबर- छठ के चलते पटना और रांची में बैंक बंद

23 नवंबर- सेंग कुट स्नेम और इगास बग्वाल के चलते देहरादून और शिलांग के बैंकों में अवकाश

25 नवंबर- चौथा शनिवार

26 नवंबर- रविवार की छु्ट्टी

27 नवंबर- गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पटना, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, त्रिवेंद्रम. शिलांग को छोड़ पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

30 नवंबर- कनकदास जयंती के चलते बेंगलुरु में बैंक में अवकाश

इसे भी पढ़ें

Blue Jet Healthcare IPO: कब खुल रहा हेल्थकेयर सेक्टर की इस बड़ी कंपनी का आईपीओ, जानें डिटेल्स

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें