बेंगलुरू से दिल्ली ढाई घंटे में! किराया ट्रेन के सेकेंड AC से भी कम

Published : May 03, 2025, 01:44 PM IST

Bengaluru to Delhi Cheapest Flight: समर सीजन में एयरलाइन कंपनियां ग्राहकों को लुभाने तरह-तरह के ऑफर दे रही हैं। अगर आप भी बेंगलुरू से दिल्ली जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ट्रेन के सेकेंड AC से भी कम किराए में ये सफर ढाई घंटे में पूरा कर सकते हैं।

PREV
17
सिर्फ 5202 रुपए में बेंगलुरू से दिल्ली का हवाई सफर

MakeMyTrip के मुताबिक, अगर आप बेंगलुरू से दिल्ली जाने का मन बना रहे हैं, तो Akasa Air एक शानदार ऑफर दे रहा है, जिसमें आपको इकोनॉमी क्लास की टिकट सिर्फ 5202 रुपए में मिल रही है।

27
2 घंटे 40 मिनट में पूरी होगी बेंगलुरू से दिल्ली की यात्रा

Akasa Air की ये फ्लाइट 5 जुलाई को सुबह 5.05 बजे बेंगलुरू से उड़ान भरेगी। वहीं 7.45 पर आपको दिल्ली एयरपोर्ट उतार देगी। यानी आप महज 2 घंटे 40 मिनट में ये सफर पूरा कर लेंगे।

37
ट्रेन में बेंगलुरू से दिल्ली सेकेंड AC का किराया ही 5675 रुपए

वहीं, अगर आप ट्रेन द्वारा बेंगलुरू से दिल्ली का सफर करते हैं तो दूरंतो एक्सप्रेस के फर्स्ट AC का किराया 7090 रुपए, जबकि सेकेंड AC का 5675 रुपए है।

47
राजधानी एक्सप्रेस के सेकेंड AC में भी खर्च होंगे 5840 रुपए

अगर आप राजधानी एक्सप्रेस से बेंगलुरू से दिल्ली जाते हैं तो आपको फर्स्ट AC में 7300 रुपए और सेकेंड एसी में 5840 रुपए खर्च करने होंगे।

57
दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों के फर्स्ट AC में लगेंगे 5500-6000 रुपए

कर्नाटक एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में भी बेंगलुरू से दिल्ली के लिए आपको 5520 रुपए देने होंगे। वहीं, सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस में के फर्स्ट एसी का किराया 5990 रुपए है। इस तरह ट्रेन में आपका फ्लाइट से ज्यादा पैसे और समय दोनों ज्यादा लगेगा।

67
फ्लाइट से आप कम पैसे देकर भी बचाएंगे 30 से 42 घंटे

फ्लाइट में बेंगलुरू से दिल्ली का सफर आप महज 2.40 घंटे में पूरा कर लेंगे। वहीं दूरंतो और राजधानी एक्सप्रेस में 32-33 घंटे लगेंगे। इसके अलावा दूसरी ट्रेनों में आपको 38-45 घंटे का समय लगेगा।

77
1 अगस्त को बेंगलुरू से दिल्ली का किराया सिर्फ 5501 रुपए

goibibo की वेबसाइट के मुताबिक, 1 अगस्त 2025 को बेंगलुरू से दिल्ली के लिए अकासा एयर की फ्लाइट महज 5501 रुपए में उपलब्ध है। ये सुबह 5.05 पर टेकऑफ कर 8 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Recommended Stories