
बिजनेस डेस्क. हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि भारत में ज्यादातर पढ़े लिखे बेरोजगार है। बीते कुछ सालों में तुलनात्मक रूप से बेरोजगारी काफी बढ़ी है। भारत में फिलहाल बेरोजगारी दर 9.2% है। ऐसे में अलग-अलग राज्यों की सरकार बेरोजगारों के लिए अलग-अलग योजनाएं लेकर आ रही है। इसी तरह की योजना छत्तीसगढ़ सरकार लेकर आई है। इसमें बेरोजगारों को भत्ता दिया जा रहा है। अगर आप छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवा है, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को मिल रहा ये फायदा
छत्तीसगढ़ सरकार बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत युवाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। इसमें 18 साल से लेकर 35 साल के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। इसके लिए युवाओं को कम से कम 12वीं पास करना जरूरी होता है।
इन लोगों को नहीं मिलता योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना का फायदा उन लोगों को नहीं मिलेगा, जिनके घर में कोई व्हाईट कॉलर जॉब करता है। इसके अलावा जिनके घर में 10000 रुपए मासिक पेंशन का लाभार्थी हो या टैक्स देता हो। इन लोगों को बेरोजगारी भत्ता योजना का फायदा नहीं मिलता है।
योजना का लाभ लेने ये दस्तावेज रखें तैयार
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास रोजगार पंजीयन कार्ड , 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है।
योजना के लिए अप्लाई करना है बेहद आसान
यह भी पढ़ें…
Reliance AGM के बाद कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी, जानें कौन कितना उछला
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News