Reliance AGM : एक पर 1 फ्री शेयर देगी रिलायंस, जानें रिकॉर्ड डेट

Published : Aug 29, 2024, 02:57 PM ISTUpdated : Aug 29, 2024, 03:14 PM IST
nancy tiwari

सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने निवेशकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दे सकती है। कंपनी ने 10 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा का रिकॉर्ड टर्नओवर हासिल किया है। ऐसा करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।

बिजनेस डेस्क : रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। कंपनी हर शेयर पर 1 बोनस शेयर दे सकती है। 5 सितंबर की बोर्ड मीटिंग में इस पर फैसला होगा। रिलायंस की 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (Reliance 47th AGM) में इसकी जानकारी दी गई। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बताया कि उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ आय वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। FY24 में रिलायंस ने 10 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड टर्न ओवर किया है। उन्होंने कहा कि RIL का मकसद शॉर्ट टर्म प्रॉफिट कमाना नहीं बल्कि देश के लिए वेल्थ क्रिएट करना है।

रिलायंस का मुनाफा

मुकेश अंबानी ने कहा, 'RIL क्वालिटी सर्विस देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। FY24 में कंपनी का मुनाफा 79,020 करोड़ है। EBITDA भी 1.78 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। वित्त वर्ष 24 में रिलायंस ने 2.60 लाख नौकरियां जोड़ी हैं। FY24 में सरकार को 1.26 लाख करोड़ रुपए का टैक्स भी दिया है। कंपनी को अपनी ग्रोथ पर पूरा भरोसा है।'

कितना बोनस शेयर देगी रिलायंस इंडस्ट्री

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री अपने निवेशकों को 1 शेयर पर 1 बोनस दे सकती है। 5 सितंबर की बोर्ड मीटिंग में इस पर फैसला लिया जाएगा। इसी में रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेल्स की जानकारी भी सामने आएगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने साल 2017 में कंपनी ने एक पर एक बोनस शेयर दिया था। उससे पहले साल 2009 में रिलायंस ने निवेशकों को 1 पर एक बोनस शेयर दिया था।

बोनस शेयर क्या होता है

जब कोई कंपनी अपने निवेशकों को मुफ्त में शेयर देती है तो उसे बोनस शेयर कहते हैं। बोनस शेयर एक खास अनुपात में दिया जाता है। जैसे रिलायंस अगर 1:1 का बोनस देती है तो निवेशकों को हर शेयर पर 1 बोनस शेयर मिल जाएगा। इससे इक्विटी कैपिटल तो बढ़ जाएगा लेकिन फेस वैल्यू पहले जैसा ही रहेगा। इसका फायदा भविष्य में डिविडेंड के तौर पर होगा।

इसे भी पढ़ें

इन 2 देशों की GDP से ज्यादा है भारत में अमीरों की दौलत, जानें कौन नं.1

 

कितना अमीर वो शख्स, जिसकी वजह से बिक गए IndiGo के 11000 Cr के शेयर

 

PREV

Recommended Stories

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट
तत्काल टिकट कंफर्म नहीं हुआ? घबराएं नहीं, ऐसे करें उसी दिन बुकिंग