PM Modi 9 Years: मोदी सरकार में आए 9 बड़े स्टार्टअप, जिनका देश में बजता है डंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो चुके हैं। 26 मई, 2014 को नरेन्द्र मोदी ने देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। मोदी सरकार के कार्यकाल में कई स्टार्टअप शुरू हुए, जो दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं।

Ganesh Mishra | Published : May 25, 2023 7:16 PM IST / Updated: May 26 2023, 11:52 AM IST

PM Modi 9 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो चुके हैं। 26 मई, 2014 को नरेन्द्र मोदी ने देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। तब से अब तक 9 साल के कार्यकाल में भारत ने चौतरफा तरक्की की है। रक्षा, कृषि, अनुसंधान से लेकर बिजनेस स्टार्टअप तक, हर एक सेक्टर में न सिर्फ भारत की चमक बल्कि धमक भी दिखाई और सुनाई देती है। भारत में स्टार्टअप्स को लाने और उन्हें आगे बढ़ाने में मोदी सरकार की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने जनवरी, 2016 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही ‘Start-Up India' की शुरुआत कर भारत को एक नई दिशा में आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया था। आज के समय में ऐसे कई स्टार्टअप हैं, जो न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ही 9 बड़े Startup के बारे में।

1- Acko Insurance

Acko Insurance के फाउंडर वरुण दुआ हैं, जिन्होंने 2016 में इसकी शुरुआत की। ये देश की पहली डिजिटल इंश्योरेंस कंपनी है, जिसका वैल्यूएशन 1.1 अरब डॉलर के आसपास है। इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। 2018 तक, एको ने Amazon, Accel Partners, SAIF Partners, Catamaran Ventures जैसे निवेशकों से फंडिंग के जरिए 274 करोड़ रुपए जुटाए थे।

2- Cred

Cred के फाउंडर कुणाल शाह हैं। इस फिनटेक स्टार्टअप की शुरुआत 2018 में हुई थी। कंपनी का हेडक्वार्टर बेंगलुरू में है। क्रेड मुख्यत: क्रेडिट कार्ड बिलों का आसानी से भुगतान करने के लिए जाना जाता है। कंपनी में फिलहाल 800 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।

3- Ola Electric

Ola स्टार्टअप के फाउंडर भाविश अग्रवाल हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 2010 में की थी। इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरू में है। हालांकि, 2017 में उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Electric की शुरुआत की। कंपनी के Ola S1 और Ola S1 Pro जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में आ चुके हैं। कंपनी की वैल्यूएशन करीब 6.5 अरब डॉलर है।

4- Meesho

ई-कॉमर्स स्टार्टअप मीशो के फाउंडर विदित आत्रे और संजीव बर्णवाल हैं। इसकी शुरुआत 2015 में हुई। कंपनी का हेडक्वार्टर बेंगलुरू में है। meesho का नाम माय शॉप के Mee और Shop से मिलकर बना है। फिलहाल मीशो में 750 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। देश भर के कारीगर और बुनकर इस ऐप पर सेल्समैन हैं।

5- mamaearth

mamaearth एक कॉस्मेटिक और बेबीकेयर प्रोडक्ट्स बनाने वाला स्टार्टअप है, जिसके फाउंडर गजल अलघ और उनके पति वरुण अलघ हैं। इसकी शुरुआत, सितंबर 2016 में हुई थी। इस स्टार्टअप की खास बात ये है कि ये पूरी तरह से नेचुरल प्रोडक्ट्स बनाता है, जिनमें किसी भी तरह के टॉक्सिन या केमिकल्स नहीं होते। कंपनी के पास अपनी रिसर्च लैब है, जहां प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। इस कंपनी का हेडक्वार्टर गुरुग्राम में है।

6- MPL

MPL यानी मोबाइल प्रीमियर लीग एक ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन गेमिंग से जुडा स्टार्टअप है। इसके फाउंडर साईं श्रीनिवास किरण और शुभम मल्होत्रा है। कंपनी की शुरुआत 2018 में हुई। इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरू में है। 2021 में कंपनी के पास 800 से ज्यादा कर्मचारी थे। वहीं, 2020-21 में कंपनी का रेवेन्यू 499 करोड़ रुपए था। कंपनी का दावा है कि उसके पास 9 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं।

7- Swiggy

Swiggy एक फूड डिलिवरी सेगमेंट से जुड़ा स्टार्टअप है। इसकी शुरुआत 2014 में श्रीहर्ष मजेटी और नंदन रेड्डी ने की थी। कंपनी का हेडक्वार्टर बेंगलुरू में है। फिलहाल ये भारत के 500 से ज्यादा शहरों में सर्विस दे रही है। कंपनी फूड डिलिवरी के अलावा ऑनलाइन ग्रॉसरी और कुरियर फील्ड में भी काम कर रही है। 2023 में कंपनी के पास 6 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।

8- BharatPe

दिल्ली के अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) BharatPe के को-फाउंडर हैं। इस ऑनलाइन UPI Payment App की शुरुआत 2018 में हुई थी। अशनीर ग्रोवर ने अपनी नौकरी छोड़कर इसकी स्थापना की थी। अशनीर ग्रोवर ने IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक और IIM अहमदाबाद से MBA की डिग्री ली है। बता दें कि BharatPe कंपनी Bharat Swipe के नाम से POS मशीन भी बनाती है। अशनीर ग्रोवर Shark Tank India में बतौर जज नजर आ चुके हैं।

9- Byju's-The Learning App

Byju's के फाउंडर बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुलनाथ हैं। ये एक एड-टेक स्टार्टअप है, जिसकी शुरुआत बायजू रवींद्रन और उनकी पत्नी दिव्या ने मिलकर 2011 में की थी। कंपनी का हेडक्वार्टर बेंगलुरू में है। इस कंपनी के ग्लोबल एम्बेसडर फेमस फुटबॉल प्लेयर लियोनल मैसी हैं। Byju's दुनियाभर में सबसे ज्यादा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म के तौर पर जाना जाता है। इसके ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान हैं। जुलाई, 2021 के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म की वैल्यूएशन 16.5 अरब डॉलर थी।

ये भी देखें : 

बिजनेस में उतरीं शिल्पा शेट्टी, जानें किस कंपनी में लगाए करोड़ों 

Read more Articles on
Share this article
click me!